Skin Care Tips: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है अनानास, नैचुरल ग्लो के लिए ऐसे करें इस्तेमाल"/>

Skin Care Tips: स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है अनानास, नैचुरल ग्लो के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

यह फल खाने में, तो टेस्टी होता ही है, लेकिन अगर स्किन पर लगाया जाए, तो और भी फायदे मिलते हैं। अनानास के साथ आप कई तरह के फेस मास्क बना सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. अनानास में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है।
  2. इसमें मौजूद मिनरल्स स्किन को हेल्दी रखते हैं।
  3. ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ मॉइश्चराइज भी करता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Skin Care Tips: अनानास हमारी हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अनानास में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसके सेवन से चेहरे पर कोलेजन की पूर्ति होती है। इसमें मौजूद मिनरल्स स्किन को हेल्दी रखते हैं। यह फल खाने में, तो टेस्टी होता ही है, लेकिन अगर स्किन पर लगाया जाए, तो और भी फायदे मिलते हैं। अनानास के साथ आप कई तरह के फेस मास्क बना सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ मॉइश्चराइज भी करता है। अनानास का फेस पैक सर्दियों में फायदेमंद साबित होता है। आइए, जानते हैं कि अनानास का फेस पैक कैसे बनाया जाता है।

 
 

अनानास, बेसन और गुलाब जल

 

इस फेस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच गुलाब जल और चार चम्मच अनानास का पेस्ट मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर, अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। बेसन आपके चेहरे पर जमी गंदगी को निकालने का काम करता है। वहीं, गुलाब जल और अनानास हाइड्रेशन का काम करता है।

 

 

पपीता और अनानास

 
 

पपीता और अनानास का पेस्ट बनाकर, एक साथ मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा जोजोबा ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे सामान्य पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजिंग लोशन लगाएं। पपीते में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो स्किन पर ग्लो लेकर आता है। जोजोबा ऑयल चेहरे को मॉइश्चर करने का काम करता है।

 

मुल्तानी मिट्टी, दूध और अनानास

 

भींगी हुई मुल्तानी मिट्टी में चार चम्मच अनानास का पेस्ट और शहद मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। दूध डार्क स्पॉट को कम करने में मदद करता है। अनानास और शहद चेहरे की चमक को बढ़ाते हैं। साथ ही ये हाइड्रेट करने में भी मददगार होते हैं।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button