Stomach Cancer: पेट में जलन और सूजन से बढ़ जाता है कैंसर का खतरा, इन संकेतों को न करें अनदेखा
![](https://cglive.in/wp-content/uploads/2023/12/d3935eac-be60-4abb-bb20-9ef918c8ecbe.jpg)
![](https://cglive.in/wp-content/uploads/2023/12/04_12_2023-stomach_cancer.jpg)
HIGHLIGHTS
- पेट का कैंसर, पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं में होता है।
- भारत में उच्च दर पर धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन के कारण भी पेट का कैंसर होता है।
- मसालेदार भोजन, पैक्ड फूड और शराब के अत्यधिक सेवन के कारण भी पेट का कैंसर हो सकता है।
हेल्थ डेस्क, इंदौर। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण आजकल लोगों को अपच, गैस या कब्ज के साथ-साथ पेट से जुड़ी हुई कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ सामान्य लक्षणों की अनदेखी करने पर पेट के कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। यहां इंदौर के डॉक्टर हर्षल शाह इस बारे में यहां विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
क्यों होता है पेट का कैंसर
पेट का कैंसर, पेट की अंदरूनी परत की कोशिकाओं में होता है। यह आजकल चिंता का विषय बना हुआ है। हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि भारत में उच्च दर पर धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन के कारण भी पेट का कैंसर होता है। इसके अलावा मसालेदार भोजन, पैक्ड फूड और शराब के अत्यधिक सेवन के कारण भी पेट का कैंसर हो सकता है। जो लोग लाल मिर्च का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं, उन्हें पेट का कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।
पेट के कैंसर के लक्षण और संकेत
शुरुआत में पेट के कैंसर की पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कुछ लक्षणों को पहचानकर पेट के कैंसर के प्रति अलर्ट हो सकते हैं। भूख में कमी, खाना निगलने में कठिनाई होना, बगैर काम किए भी बहुत अधिक थकान महसूस होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। इसके अलावा कुछ मरीजों में जी मचलना, लगातार वजन घटना और सीने में जलन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं।
इन बातों की रखें सावधानी
पेट के कैंसर से बचने के लिए तंबाकू का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा शराब का सेवन भी कम करना चाहिए। नमक और मांस का सेवन भी कम करना चाहिए। पेट से जुड़ी किसी भी समस्या फाइबर युक्त भोजन का सेवन ज्यादा करना चाहिए। शरीर का वजन ज्यादा न बढ़ें इसलिए नियमित व्यायाम भी जरूर करना चाहिए।