Health News : आपके पेट में भी सूजन या भारीपन तो यह समस्या सामने आ सकती है"/>

Health News : आपके पेट में भी सूजन या भारीपन तो यह समस्या सामने आ सकती है

Health News : जबलपुर की लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. रीना कोठारी बोलीं-कुछ मामलों में दवा से ठीक किया जा सकता है तथा कुछ में आपरेशन की सलाह दी जाती है।

HIGHLIGHTS

  1. पेट में दर्द, शरीर में खून की कमी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
  2. कम उम्र की युवतियां से लेकर ज्यादा उम्र की महिलाएं ज्‍यादा परेशान।
  3. खतरे को लेकर चिंता में पड़ जाती हैं। परंतु घबराने की जरूरत नहीं।

Health News : बच्चेदानी में गांठ होना आम समस्या है। कम उम्र की लड़कियों से लेकर ज्यादा उम्र की महिलाओं में भी यह समस्या सामने आती है। पेट के निचले हिस्से में दर्द व तनाव महसूस होना, यूरिन करते समय दर्द, पेट में सूजन होना या भारीपन महसूस होना, पेट में खिंचाव, माहवारी की अनियमितता आदि इसके लक्षण हैं। बच्चेदानी के गांठ का आसानी से उपचार किया जा सकता है।

कुछ मामलों में आपरेशन की सलाह दी जाती है

कुछ मामलों में दवा से ठीक किया जा सकता है तथा कुछ मामलों में आपरेशन की सलाह दी जाती है। परंतु यह जान लेना आवश्यक है कि बच्चेदानी के गांठ के उपचार के लिए बच्चेदानी निकलवाना आवश्यक नहीं है। अधिकांश मामलों मेें बच्चेदानी की छोटी गांठों का उपचार कर बच्चेदानी को बचाया जा सकता है। लिहाजा महिलाओं में बच्चेदानी के गांठ को लेकर जागरूकता आवश्यक है। इसके उपचार के लिए वे समय पर उचित निर्णय लें।

समझना जरूरी है कि बच्चेदानी की हर गांठ कैंसर की नहीं होती

यह भी समझना जरूरी है कि बच्चेदानी की हर गांठ कैंसर की नहीं होती। बच्चेदानी में गांठ का पता चलते ही तमाम महिलाएं कैंसर के खतरे को लेकर चिंता में पड़ जाती हैं। परंतु घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चेदानी में गांठ के कोई ठोस कारण नहीं हैं परंतु बच्चेदानी में संक्रमण, हार्मोनल असंतुलन, गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। कुछ मामलों में बच्चेदानी में सीधे कैंसर की गांठ का पता चलता है। लिहाजा बच्चेदानी में गांठ का समय पर उपचार आवश्यक है। अन्यथा अत्याधिक रक्तस्त्राव, कब्ज, पेट में दर्द, शरीर में खून की कमी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button