Boost Hemoglobin: आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, नहीं होगी एनीमिया की समस्या"/>

Boost Hemoglobin: आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, नहीं होगी एनीमिया की समस्या

HIGHLIGHTS

  1. अनार का जूस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  2. इस फल में आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
  3. सत्तू का भी नियमित सेवन कर सकते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी होती है, जिसे मेडिकल भाषा में एनीमिया कहा जाता है। ऐसे में यदि अपनी डायट में बदलाव करते हुए रोज सुबह इन ड्रिंक्स का सेवन करेंगे तो तत्काल फायदा होगा। इस बारे में हमें विस्तार से जानकारी दे रही है डायटिशियन मीना कोरी।

आंवला जूस

आंवला विटामिन-C का एक पावर हाउस होता है। आंवले के रस न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है, वहीं शरीर में आयरन का अवशोषण भी बढ़ाता है। इस कारण से शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायता मिलती है। इसे पीने के बाद शरीर में ताजगी महसूस होती है।

अनार का जूस

अनार का जूस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस फल में आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा आप सत्तू का भी नियमित सेवन कर सकते हैं। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती है। सत्तू खाने से भी एनीमिया की समस्या नहीं होती है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर के सेवन से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। कुछ स्थानों पर चुकंदर और सरसों को किण्वित करके जूस तैयार किया जाता है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या नहीं होती है।

गन्ने का रस

गन्ने का रस भी एनीमिया के रोगियों को जरूर करना चाहिए। गन्ना आयरन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसकी प्राकृतिक मिठास से डायबिटीज के रोगियों को नुकसान नहीं होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button