Triglyceride Control Tips: सुबह उठते ही खाएं पेट पिएं ये ड्रिंक्स, तेजी के कम होगा बढ़ा हुआ ट्राइग्लिसराइड"/>

Triglyceride Control Tips: सुबह उठते ही खाएं पेट पिएं ये ड्रिंक्स, तेजी के कम होगा बढ़ा हुआ ट्राइग्लिसराइड

Triglyceride Control Tips आंवला में कई औषधीय गुण होते हैं। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवला हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है।

HIGHLIGHTS

  1. रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस, अदरक का रस मिलाकर सेवन करने से Triglyceride लेवल ठीक रहता है।
  2. हल्दी वाला दूध जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  3. हल्दी वाले दूध का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण आजकल अधिकांश लोगों का कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल बढ़ा हुआ रहता है, जिससे हृदय रोग और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। कई बार दवाएं ट्राइग्लिसराइड का लेवल सुधारने में मदद करती है, लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में यदि आप अपना ट्राइग्लिसराइड लेवल और LDL कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है डायटिशियन मीना कोरी।

 

अदरक, नींबू का रस और पानी

रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस, अदरक का रस मिलाकर सेवन करने से Triglyceride लेवल ठीक रहता है। ये ड्रिंक शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।

हल्दी वाला दूध

 
 

हल्दी वाला दूध जहां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, वहीं यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। हल्दी वाले दूध का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं। सुबह चाय पीने से परहेज करें। हल्दी वाला दूध आप रात में सोते समय भी ले सकते हैं।

शहद, लहसुन और पानी

अक्सर हम घर से बड़े बुजुर्गों से सुनते हैं तो सुबह यदि खाली पेट एक लहसुन की कली खाई जाती है तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लहसुन में कई औषधीय गुण होते हैं। यह खून को पतला करने में मददगार होता है। यदि आपका भी Triglyceride लेवल बढ़ा है तो लहसुन के रस में शहद और गुनगुना पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे Triglyceride कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

आंवला जूस

 

आंवला में कई औषधीय गुण होते हैं। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर आंवला हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवला का मुरब्बा रोज सुबह खाने से Triglyceride कम होता है। इसके अलावा आप खाली पेट आंवले का जूस भी ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button