Korba Cg Election News: घोटालेबाज भूपेश ने आदिवासी व पिछड़ों का भी किया अहित: शाह"/>

Korba Cg Election News: घोटालेबाज भूपेश ने आदिवासी व पिछड़ों का भी किया अहित: शाह

शाह ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के हित की बात करती है। उन्हें हमेशा अपमानित किया, मोदी ने जल, जंगल व जमीन के साथ सम्मान व समावेशी विकास देने का काम दिया।

HIGHLIGHTS

  1. घंटाघर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गरजे
  2. कहा- कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति कर नहीं बनने दिया राम मंदिर
  3. भाजपा की गारंटी है, हमारी सरकार बनी तो मुफ्त में बारी- बारी से दर्शन कराएंगे।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और 70 साल से अयोध्या में राम मंदिर बनने नहीं दे रही थी। इस बार छत्तीसगढ़वासियों के लिए तीन दीपावली होगी, एक तो मना लिया, दूसरा तीन दिसंबर को भाजपा की सरकार बना कर दीपावली बनाएंगे और राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को तीसरी दीपावली मनेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम दर्शन करने के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। भाजपा की गारंटी है, हमारी सरकार बनी तो मुफ्त में बारी- बारी से दर्शन कराएंगे।

 

घंटाघर मैदान में आयोजित चुनावी सभा केंद्रीय गृहमंत्री शाह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न तो आदिवासियों का कल्याण किया और न ही पिछड़ा वर्ग का। केवल हजारों करोड़ का घोटाला करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। अब जुमला बन गया है 30 टका- भूपेश कका। शराब में दो हजार करोड़, सड़क में 200 करोड़, कोयला परिवहन में 540 करोड़, अन्य योजना में पांच हजार करोड़, पीडीएस में 600 करोड़ का घोटाला तथा महादेव एप (सट्टा एप) में पांच हजार करोड़ का घोटाला किया है।

 

मोदी ने जहां चंद्रयान उतरा, वहां का नाम महादेव का सम्मान करने शिवशक्ति पाइंट रखा। लेकिन कका, महादेव के नाम पर जुएं का एप खोल कर उनका अपमान कर रहे हैं। इन्होंने तो गाय के गोबर को भी नहीं छोड़ा, उसमें भी खरीदी का घोटाला किया। शाह ने कहा कि डा रमन सिंह ने इस पिछड़े हुए राज्य को विकसित राज्य बनाया, पर कांग्रेस ने उसे घोटाले के हब बना दिया। हम इसे शिक्षा और रोजगारी का हब बनाएंगे और एक लाख युवाओं को सरकारी पदों पर नौकरी देने का काम करेंगे।

 

भ्रष्टाचारियों को उलटा लटका कर सीधा करेंगे

शाह ने कहा कि भाजपा सरकार घोटाले करने वाले कांग्रेस के नेताओं को उलटा लटका कर सीधा करने का प्रयास करेगी। गरीब आदिवासियों की पाई- पाई की वसूली करेंगे और उसे सरकारी खजाने में वापस डालेंगे। भूपेश बघेल ने वायदा खिलाफी के अलावा कुछ भी नहीं किया। शराब बंदी का वायदा किया, पर और अधिक कमाई के लिए होम डिलवरी शुरू कर दी। मुफ्त शिक्षा, बेरोजगारी भत्ता का वायदा पूरा नहीं किया। बिजली बिल आधा करने का वायदा किया था, पर आंगनबाड़ी में खाना बनाने वाली 22 हजार बहनों को बेरोजगार किया। वृद्धों को पेंशन नहीं दिया, प्रतिवर्ष चार मुफ्त सिलेंडर नहीं दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button