Year Ender 2023: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर परिणीति-राघव तक, साल 2023 में इन बाॅलीवुड सेलेब्स को मिला हमसफर"/>

Year Ender 2023: सिद्धार्थ-कियारा से लेकर परिणीति-राघव तक, साल 2023 में इन बाॅलीवुड सेलेब्स को मिला हमसफर

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी चुना हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में ऐसे कौन-से बाॅलीवुड सेलेब्स रहे हैं, जो शादी के बंधन में बंधे।

HIGHLIGHTS

  1. अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं।
  2. मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा संग दूसरी शादी रचाई थी।
  3. स्वरा भास्कर ने भी इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Year Ender 2023: साल 2023 में बॉलीवुड में काफी हलचल देखने को मिली है। अब जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। यह साल खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। यह साल बॉलीवुड में फिल्मों के हिसाब से तो खास रहा ही है, लेकिन कई सेलेब्स के लिए भी यह काफी खूबसूरत रहा। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन साथी चुना हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 में ऐसे कौन-से बाॅलीवुड सेलेब्स रहे हैं, जो शादी के बंधन में बंधे।

 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

पिछले कई सालों से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी की। दोनों के वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चले थे।

 
 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। यह बॉलीवुड की काफी बड़ी शादी थी। दोनों की लव स्टोरी काफी लाइमलाइट में रह चुकी है।

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी इसी साल शादी की है। उन्होंने 9 फरवरी 2023 को डायरेक्टर अभिषेक पाठक संग गोवा में सात फेरे लिए। कपल की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा

बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता की शादी भी इस साल काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने सत्यदीप मिश्रा संग दूसरी शादी रचाई थी। कपल ने 27 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर, बाद में रिसेप्शन पार्टी रखी। मुंबई की रिसेप्शन पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इसी साल 16 फरवरी को फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की। इसके बाद कपल ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ दिल्ली में शादी की। यह साल स्वरा के लिए काफी खास रहा क्योंकि इसी साल 23 सितंबर को वे मां भी बनी। उन्होंने बेटी राबिया को जन्म दिया।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की ग्रैंड वेडिंग काफी चर्चा में रही है। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर के पैलेस में शानदार शादी की। इस खास मौके पर परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। उनके आउटफिट्स को फैंस ने काफी पसंद किया है।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने भी हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की है। दोनों ने 29 नवंबर को मणिपुर में मैतेई रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई पर शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button