Digestion Tips: फेस्टिव सीजन में बिगड़ गया है हाजमा तो गैस और कब्ज से राहत देगी ये घरेलू औषधि"/>

Digestion Tips: फेस्टिव सीजन में बिगड़ गया है हाजमा तो गैस और कब्ज से राहत देगी ये घरेलू औषधि

HIGHLIGHTS

  1. खानपान में लापरवाही से कई लोगों का पेट खराब हो जाता है।
  2. ज्यादा तला हुआ वसायुक्त भोजन व मीठा खाने के कारण हाजमा बिगड़ जाता है।
  3. दालचीनी का उपयोग भी पाचन संबंधी समस्या के लिए किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। देश में इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है और सभी घरों में दीपावली के पकवान बनना भी शुरू हो गए हैं। हिंदुओं के लिए दीपावली सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है और इस दौरान कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में खानपान में लापरवाही से कई लोगों का पेट खराब हो जाता है। ज्यादा तला हुआ वसायुक्त भोजन व मीठा खाने के कारण हाजमा बिगड़ जाता है। ऐसे में आप इन घरेलू औषधियों से राहत पा सकते हैं। इस बारे में हमें जानकारी दे रहे हैं इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव।

पेट में सूजन कम करती है सौंफ

खाना खाने के बाद सौंफ खाना सभी को पसंद होता है। दरअसल सौंफ में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन को ठीक करने में मदद करती है। सौंफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से राहत देती है। इसके सेवन से पेट संबंधी कोई भी परेशानी नहीं होती है।

दालचीनी

दालचीनी का उपयोग भी पाचन संबंधी समस्या के लिए किया जा सकता है। दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में खून का संचार बढ़ाने में मदद करती है।

रोज सुबह पिएं जीरे का पानी

घर में उपयोग किया जाने वाला जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसका विशेष महत्व बताया गया है। जीरा पाचन तंत्र को बेहतर करता है। यह पेट में गैस या कब्ज की समस्या को दूर करता है। जीरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण होते हैं।

अदरक के सेवन से नहीं होता कब्ज

यदि दीपावली पर बहुत अधिक खाने से कब्ज या गैस की समस्या हो रही है तो आप अदरक के रस का भी सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह अल्सर होने की आशंका को भी कम करता है। यह स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है।

इन चीजों का भी करें सेवन

दीपावली पर खानपान के कारण यदि हाजमा बिगड़ गया है तो आप इलायची, काली मिर्च, धनिया के बीज का पानी का सेवन करके भी पाचन ठीक कर सकते हैं। ये सभी चीजें डाइजेस्टिव एंजाइम के रिलीज को बढ़ाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button