Arthritis Cause: युवाओं में बढ़ रहा गठिया रोग, कारण जान हो जाएंगे हैरान

HIGHLIGHTS

  1. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह शिकायत ज्यादा देखने को मिलती है।
  2. इसके होने का प्रमुख कारण धूमपान भी माना जाता है।
  3. मोटापा भी गठिया रोग होने की संभावनाएं बढ़ा सकता है।

Arthritis Cause: गठिया रोग दीर्घकालिक अवस्था है, जिसके होने से जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न आने लगती है। यह रोग घुटनों में दर्द और अकड़न पैदा कर देता है और आमतौर पर बुजुर्गों में पाया जाता है, लेकिन आज के दौर में बदलती जीवनशैली की वजह से यह रोग युवाओं में भी देखा जा रहा है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह शिकायत ज्यादा देखने को मिलती है। खासतौर से वे जिनका वजन ज्यादा हो। इसकी शुरुआत शरीर के किसी भी जोड़ से हो सकती है और समय के साथ-साथ यह शरीर के बाकी जोड़ों को भी प्रभावित कर सकता है।

यह बात रुमेटोलाजिस्ट (गठिया रोग विशेषज्ञ) डा. पारुल बालदी ने कही। वे बुधवार को नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में जोड़ों और नसों में दर्द की समस्या, कारण और निदान के बारे में पाठकों के सवालों का जवाब दे रही थीं। साथ ही बताया कि इसके होने का प्रमुख कारण धूमपान भी माना जाता है। इससे बचाव के लिए नियमित रूप से व्यायाम और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।

 

इसके लक्षण सुबह जोड़ों में आधे घंटे से अधिक समय तक जकड़न, सूजन आदि होते हैं। यदि ऐसे कोई लक्षण नजर आते हैं तो हमें रुमेटोलाजिस्ट को ही दिखाना चाहिए। कई बार लोग इसके उपचार के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञों के पास जाते हैं। वहीं मोटापा भी गठिया रोग होने की संभावनाएं बढ़ा सकता है। गठिया रोग होने का कारण अव्यवस्थित जीवनशैली, मोटापा, धूमपान, वायरल इंफेक्शन, खानपान में बदलाव, प्रदूषण आदि भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button