Nausea Problem: बार-बार मतली या उल्टी हो तो शरीर में न होने दें पानी कमी, ये सावधानियां बरतें"/>

Nausea Problem: बार-बार मतली या उल्टी हो तो शरीर में न होने दें पानी कमी, ये सावधानियां बरतें

HIGHLIGHTS

  1. फूड पॉइजनिंग, मोशन सिकनेस और माइग्रेन के कारण भी उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
  2. खानपान को लेकर बेहद ज्यादा सावधानी रखना पड़ती है।
  3. थोड़ी सी लापरवाही गंभीर शारीरिक समस्या पैदा कर सकती है।

Nausea Problem। कई बार खानपान में लापरवाही या पेट खराब होने के कारण मतली या उल्टी की समस्या हो सकती है। यदि आपको भी कुछ विशेष परिस्थितियों में मतली की समस्या होती है तो ऐसे में शरीर में पानी की बेहद कमी हो सकती है और इस दौरान बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। डॉ. सुनील यादव इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

इस कारण होती है मतली या उल्टी की समस्या

डॉ. सुनील यादव के अनुसार, फूड पॉइजनिंग, मोशन सिकनेस और माइग्रेन के कारण भी उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है। ऐसे में खानपान को लेकर बेहद ज्यादा सावधानी रखना पड़ती है। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर शारीरिक समस्या पैदा कर सकती है।

फ्राइड चीजें न खाएं

मतली होने की स्थिति में फ्राइड चीजें खाना सही नहीं होता है। ज्यादा वसायुक्त व तेल युक्त खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन में काफी दिक्कत आती है। पेट की आंत व लीवर पर दबाव बढ़ता है। खानपान में लापरवाही होने पर डायरिया की भी समस्या हो सकती है।

ठंडी चीजें ज्यादा खाएं

मतली या उल्टी होने पर ठंडी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। उल्टी और मतली से तेजी से यह राहत देता है। इसके अलावा दही या छाछ का भी सेवन करना चाहिए। आइसक्रीम भी खा सकते हैं लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स के अत्यधिक सेवन से बचें।

तरल सामग्री खाएं

मतली और उल्टी की समस्या होने पर तरल खाद्य सामग्री लेना फायदेमंद होता है। हैवी मील नहीं लेना चाहिए। इस दौरन कम मात्रा खाएं और पूरे दिन में कई बार खाएं। पानी बहुत ज्यादा पिएं। बार-बार उल्टी होने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इस भरपूर पानी का पीते रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button