Health Tips: दांतों की अच्छी सेहत के लिए करें फलों का सेवन, ज्यादा मीठा न खाएं"/>

Health Tips: दांतों की अच्छी सेहत के लिए करें फलों का सेवन, ज्यादा मीठा न खाएं

Health Tips: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। हमारे दांत काफी संवेदनशील होते हैं। उनकी देखभाल का खास ध्यान रखना पड़ता है, लेकिन हमें दांतों का ख्याल उस वक्त आता है जब वे खराब होने लगते हैं और उनमें दर्द होना शुरू हो जाता है।

दंत रोग विशेषज्ञ डा. निकित अग्रवाल ने बताया कि कई बार दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है जिसकी वजह से कुछ मीठा खाते हुए दांतों में तेज झनझनाहट और दर्द होने लगता है। दांतों की समस्या का सबसे बड़ा कारण होता है दांतों पर से इनेमल नाम की सुरक्षा परत का हट जाना या खत्म हो जाना। इनेमल लेयर दांतों की सुरक्षा के लिए होती है, जो दातों का ठीक से ख्याल न रखने पर खराब हो सकती है।

रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी

दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि रातभर मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दांतों को कमजोर बना सकते हैं। अपने आहार में फलों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि इनमें एंजाइम और दूसरे जरूरी तत्व होते हैं जो दांतों को नेचुरल तरीके से साफ कर देते हैं। खासतौर पर ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिनमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा हो।

बच्चों को ज्यादा चाकलेट न दें

दांतों से संबंधित समस्याओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए, दांतों में थोड़ी सी परेशानी या लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना ठीक रहता है। इसके साथ ही धूमपान करने वालों को दांतों से संबंधित समस्याएं ज्यादा होती है। बच्चों को ज्यादा चाकलेट नहीं खाना चाहिए, इससे दांत जल्दी खराब होने लगते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button