भोपाल में बालिका गृह की 11 किशोरियां अचानक हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

"/>

       भोपाल में बालिका गृह की 11 किशोरियां अचानक हुईं बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती

HighLights

  • नेहरू नगर बालिका गृह की 11 किशोरियां बीमार हालत में जेपी अस्पताल पहुंची।
  • अचानक बीमारी की वजह फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।
  • पुलिस के मुताबिक पीड़त बालिकाओं की हालत खतरे से बाहर है।

 

Bhopal News: भोपाल  नेहरू नगर स्थित किशोर बालिका गृह की 11 किशोरियां शनिवार रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक बीमार हो गईं। लगातार उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़त बालिकाओं की हालत खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है।

पेट में दर्द के बाद होने लगी उल्टियां

कमला नगर थाने के एसआइ मिथिलेश भारद्वाज ने बताया कि रात 11 बजे नेहरू नगर बालिका गृह की 11 किशोरियां बीमार हालत में जेपी अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची। पूछताछ में पता चला कि रात को छात्रावास में खाना खाने के बाद सभी ने पानी पिया। उसके बाद अचानक पेट में दर्द होने के साथ उल्टियां होने लगी थी।

फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है वजह

उपचार शुरू होने के बाद सभी की हालत में सुधार हैं। इनमें से एक भी बालिका विधि विरोधी नहीं है। पुलिस छात्रावास से भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए जब्त कर रही है। अचानक बीमारी की वजह फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button