Brain Tumor: अपंग बना सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानें किस कारण होती है ये बीमारी"/>

Brain Tumor: अपंग बना सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानें किस कारण होती है ये बीमारी

HighLights

  • भारत में हर साल लगभग 50 हज़ार लोगों को ब्रेन ट्यूमर होता है, जिसमें से करीब 20 प्रतिशत बच्चे होते हैं।
  • शरीर की अन्य अंगों की तुलना में, ब्रेन कैंसर बच्चों में बहुत अधिक संख्या में मिलते हैं।
  • ब्रेन कोशिकाएं आपस में संपर्क करने के लिए इलेक्ट्रिक इंपल्स का इस्तेमाल करती हैं।

Brain Tumor : सभी अंगों के नियंत्रण के अलावा संपर्क और संचार भी ब्रेन में ही होता है। ब्रेन शरीर के किसी भी अंग से अलग है। क्योंकि ये सभी अंगों का केंद्र है। इंसान की सोच समझ, आचार-विचार, उसका व्यक्तित्व सब ब्रेन से ही होता है। ऐसे में यदि इतने महत्वपूर्ण अंग में किसी भी प्रकार की हानि होती है तो वो केवल उसे ही नुकसान नहीं पहुंचाती बल्कि Brain Tumor इंसान को पूरी तरह अपंग बना सकता है।

कोशिकाएं आपस में संपर्क करने के लिए इलेक्ट्रिक इंपल्स का इस्तेमाल करती हैं

ब्रेन की जो कोशिकाएं रहती हैं, उसे न्यूरांस कहा जाता है। ये लाखों की संख्या में होती है और आपस में संपर्क करने के लिए इलेक्ट्रिक इंपल्स का इस्तेमाल करती हैं। इन्हीं न्यूरांस के असामान्य, अनियमित, अनियंत्रित और अनावश्यक वृद्धि को ब्रेन कैंसर कहते हैं।

तीन प्रकार हो सकते हैं ट्यूमर

वहीं ट्यूमर के तीन प्रकार हो सकते हैं। एक बेनाइन या सोम्य या साधारण ट्यूमर, दूसरा मेलिग्नेंट या घातक या कैंसरयुक्त ट्यूमर और तीसरा मेटास्टेटिक यानी वह ट्यूमर जो शरीर के किसी दूसरे हिस्से से ब्रेन में फैला हो।

ब्रेन कैंसर बच्चों में बहुत अधिक संख्या में मिलते हैं

भारत में हर साल लगभग 50 हज़ार लोगों को ब्रेन ट्यूमर होता है। जिसमें से करीब बीस प्रतिशत बच्चे होते हैं। शरीर की अन्य अंगों की तुलना में, ब्रेन कैंसर बच्चों में बहुत अधिक संख्या में मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button