Women’s Health : हेपेटाइटिस व थायराइड की जांच अनिवार्य रूप से कराएं"/>

Women’s Health : हेपेटाइटिस व थायराइड की जांच अनिवार्य रूप से कराएं

Women's Health : संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम अपनाकर महिलाएं इस तरह की कई समस्याओं से बचाव कर सकती हैं।

Women’s Health : ज्यादातर महिलाओं में सेहत के प्रति जागरूकता का अभाव है। जिसके चलते उनमें खून की कमी की समस्या नजर आती है। प्राय: हर वर्ग की महिलाओं में खून की कमी देखी जाती है, जिसके कारण उन्हें कई शारीरिक ब्याधियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में कैल्शियम की कमी आम समस्या है। दरअसल, माहवारी बंद होने के बाद इस्ट्रोजन हार्मोन की कमी से हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है। लिहाजा महिलाओं को हड्डियों की मजबूती का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

हेपेटाइटिस व थायराइड की जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए

संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम अपनाकर महिलाएं इस तरह की कई समस्याओं से बचाव कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को हेपेटाइटिस व थायराइड की जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। करियर बनाने की होड़ में तमाम लड़कियों की शादी विलंब से हो रही है। जिसके कारण अंडेदानी में अंडों की संख्या कम होने लगती है। जिससे गर्भधारण में तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं में प्रीमेंस्टुअल सिंड्रोम (पीएसएम) आम समस्या है। इसके कारण वजन बढ़ना, मुंहासे होना, पेट के निचले हिस्से में भारीपन व दर्द, हाथ-पैरों में सूजन, सिरदर्द, पीठ व एड़ियों में दर्द, चिड़चिड़ापन, बेचैनी, अवसाद, गुस्सा, भूलने की समस्या सामने आती है।

मेडिकल कालेज जबलपुर की एसोसिएट प्रोफेसर डा. भारती साहू बोलीं-ज्यादातर महिलाओं में सेहत के प्रति जागरूकता का अभाव है। 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में कैल्शियम की कमी आम समस्या।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button