अंकुरित प्याज का ऐसे करें सेवन, खत्म हो जाएगा खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल

Reduce Cholesterol: अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है। कोलेस्ट्रॉल भी दो प्रकार का होता है LDL कोलेस्ट्रॉल और HDL कोलेस्ट्रॉल। शरीर में जब LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में बदलाव करके LDL कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अंकुरित प्याज का सेवन कर सकते हैं। यहां जानें अंकुरित प्याज के सेवन का तरीका और इससे होने वाले फायदों के बारे में

पोषक तत्वों से भरपूर होता अंकुरित प्याज

 

अंकुरित प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट अटैक की आशंका को कम करते हैं। अंकुरित प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी6, पोटेशियम और फोलेट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। अंकुरित प्याज सामान्य प्याज की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

अंकुरित प्याज कितना सुरक्षित

 

अंकुरित प्याज में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। अंकुरित प्याज के सेवन से शरीर में हड्डियों और दांत भी मजबूत होते हैं। अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर को भरपूर रूप से फाइबर प्राप्त होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है।

दूर होती है पेट संबंधी समस्या

अंकुरित प्याज में विटामिन सी भी काफी ज्यादा होता है। नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो पाचन से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। यह शरीर के कमजोर इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button