Eye Care: बढ़ती उम्र के साथ कम हो रही आंखों की रोशनी तो रोज पिएं ये 5 जूस

Eye Care। हमारे शरीर में आंखें सबसे नाजुक अंग होती है और इसके बिना हम दुनिया की खूबसूरती नहीं देख सकते हैं। ऐसे में आंखों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है। आजकल लंबे समय तक लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर पर काम करने की वजह से कम उम्र में ही आंखें कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है।

40 साल के बाद कमजोर हो रही आंखें

आजकल अधिकांश लोगों की आंखें 40 साल की उम्र के बाद कमजोर हो रही है और हर कोई चश्मा लगाते हुए नजर आता है। कुछ लोगों की नजर इतनी कमजोर हो जाती है कि बिना चश्मे के कुछ भी नहीं देख सकते। डाइटिशियन मीना कोरी के मुताबिक यदि आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो रोज इन जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

आंखों के लिए गाजर बहुत फायदेमंद

आंखों के लिए गाजर का जूस बहुत फायदेमंद होता है। गाजर विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होती है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। गाजर का जूस भोजन में शामिल कर सकते हैं। इस जूस के सेवन से रात में भूख भी कम लगती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है टमाटर

आजकल महंगे टमाटर खाना भले ही लोगों ने कम कर दिए हैं, लेकिन टमाटर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। टमाटर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें विटामिन-ए काफी मात्रा में होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूती देता है।

पालक का जूस

आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए पालक का जूस भी बहुत अच्छा है। पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह आंखों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होती है। जूस के अलावा आप पालक के अलग-अलग व्यंजन बनाकर भी खा सकते हैं।

ब्रोकली का जूस

ब्रोकली का जूस भी रोज सुबह यदि पीते हैं तो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। ब्रोकली का जूस पीने से आंखों की रेटिना स्वस्थ रहती है। इससे पाचन में भी सुधार होता है। ब्रोकली का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

शकरकंद का जूस

शकरकंद का जूस विटामिन ए, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों को इसका जूस रोज पीने से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button