दुनियाभर में इन सॉस से खाने को बनाया जाता है डिलिशियस

जब बात खाने की होती है तो हम सबसे पहले उसमें स्वाद ही ढूंढते हैं। अमूमन हम अपने खाने को अधिक टेस्टी बनाने के लिए कई तरह की सॉस व चटनी आदि का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी लोग अपनी डिश में सॉस को शामिल करते हैं। जबकि भारत में लोग इन सॉस के बारे में कम ही जानते हैं।

अगर आप भी एक फूड लवर हैं और हर बार अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट देना चाहती हैं तो आपको इन सॉस के बारे में जरूर पता होना चाहिए। हर सॉस को कई अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार किया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही पॉपुलर सॉस के बारे में बता रहे हैं-

most popular sauces in the world pic

बेचमेल 

बेचमेल को लोग व्हाइट सॉस भी कहते हैं। यह वास्तव में फ्रांस की मदर सॉस में से एक है। इस सॉस को मैदा, दूध और मक्खन के साथ बनाया जाता है। आमतौर पर, इस सॉस को पास्ता, सब्जियां, रेड मीट और मछली के एक कॉम्पलीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी थिक कंसिस्टेंसी के कारण इस सॉस को फ्रांसीसी डिश के अलावा इटैलियन डिशेज में भी एड किया जाता है। यह सॉस किसी भी डिश को एक क्रीमी टच देती है।

अल्फ्रेडो सॉस

इसे इटैलियन पास्ता के एक सिंबल के रूप में जाना जाता है। इसे मूल रूप से यह केवल चीज़ और मक्खन के साथ तैयार किया गया था। हालांकि, आप इसमें थोड़ा पार्सले और हैवी क्रीम को भी अवश्य शामिल कर सकते हैं। इटली की इस पॉपुलर डिश का टेस्ट आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाता है। आप इसे चिकन, सीफूड और वेजिटेबल्स आदि के साथ शामिल कर सकती हैं। यह सॉस दुनिया में सबसे लोकप्रिय सॉस में से एक है।

चिमिचुर्री  

चिमिचुर्री अर्जेंटीना की एक पॉपुलर सॉस है। इसे अर्जेंटीना बारबेक्यू में अवश्य शामिल किया जाता है। इसे बनाते समय पार्सले, लहसुन, तेल और सिरका का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। आमतौर पर, इसे रेड मीट और सलाद में शामिल करके उसके टेस्ट को एन्हॉन्स किया जाता है।  

most popular sauces in the world new

हरिसा

यह मोरक्को की पॉपुलर सॉस है। यह एक तरह की मेडिटरेनीअन सॉस है, जिसे लाल मिर्च, लहसुन, धनिया, जीरा और जैतून के तेल की मदद से बनाया जाता है। यह कूसकूस और ताजिन के साथ बहुत अच्छी तरह से जाता है। साथ ही, फिश के साथ भी यह काफी टेस्टी लगता है। आप इसे एक एपिटाइजर के रूप में पिटा ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं।

क्रैनबेरी सॉस

क्रैनबेरी सॉस को जैम बनाने के तरीके की तरह ही बनाया जाता है। यही कारण है कि क्रैनबेरी सॉस को कभी-कभी क्रैनबेरी जैम या जेली कहा जाता है। इस सॉस की उत्पत्ति यूएसए में हुई थी और इसे पहली बार इसे 1912 में सर्व किया गया था। क्रैनबेरी सॉस को अक्सर मीट या उसके अल्टरनेटिव्स के साथ सर्व किया जाता है। यूएसए में लोग इसे खुद घर पर ही बनाना पसंद करते हैं।

चाकलाका

चाकलाका को साउथ अफ्रीका में बनाया जाता है। इस सॉस को बनाते समय टमाटर, प्याज, मिर्च और बीन्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है और इसकी कंसिस्टेंसी थिक होती है। यह साइड डिश के रूप में या फिर मीट और ब्रेड पर टॉपिंग के रूप में सर्व किया जा सकता है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button