प्याज नहीं है तो भी गाढ़ी बनेगी ग्रेवी, जरूर अपनाएं ये 4 ट्रिक्स

अच्छा-सा अच्छा खाना भी खराब तब हो जाता है जब उसकी ग्रेवी अच्छी न बनी हो। ऐसा आपके साथ भी होता होगा कि जब आप अच्छी मसालेदार ग्रेवी तैयार करते हैं तो खाना बेहद लजीज लगता है। वहीं प्याज-टमाटर की कमी ग्रेवी में स्वाद और क्वांटिटी दोनों नहीं जोड़ पाती है। अब मान लीजिए आपके पास प्याज एकदम ही खत्म हो गया हो तब तो ग्रेवी बनाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

आपने ध्यान दिया होगा कि मम्मियां अक्सर ऐसे जुगाड़ अपनाती हैं कि ग्रेवी एकदम ठीक लगने लगती है। वे ग्रेवी को थोड़ा मीडियम आंच पर रखकर उसका पानी घटा देती हैं। कुछ घरों में ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए मलाई या काजू का पेस्ट डाला जाता है, जिससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। कुछ लोग कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल करते हैं और ग्रेवी को गाढ़ा बनाते हैं। मगर आप क्या करती हैं? अगर ग्रेवी को झटपट गाढ़ा करने के टिप्स आपको भी जानने हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

अरारोट का इस्तेमाल

arrowroot powder for thick gravy

अरारोट को कूया भी कहा जाता है और यह एकदम प्लेन सफेद से लेकर बैंगनी रंग में उपलब्ध होता है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया प्राकृतिक विकल्प है जिन्हें ग्लूटेन-फ्री ग्रेवी थिकनर की तलाश होती है। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए जैसे आप कॉर्नस्टार्च या आटे का उपयोग करती हैं, उसी तरह से इसका भी उपयोग किया जा सकता है।

क्या करें-

  • 2 चम्मच अरारोट पाउडर में 2 चम्मच पानी मिलाकर एक घोल बनाएं। 
  • अब इस घोल को अपनी ग्रेवी में धीरे-धीरे डालकर चलाएं। 
  • इसे धीमी आंच पर रखकर तब तक पकाएं,जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।

पकी हुई सब्जियां

क्या आपको पता है कि पकी हुई सब्जियां भी ग्रेवी को गाढ़ा कर सकती हैं। यह आपकी ग्रेवी का स्वाद भी कई गुना बढ़ाने का काम करता है। सब्जियों की प्यूरी से ग्रेवी को गाढ़ा करने का यह स्मार्ट तरीका। 

क्या करें-

  • ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में किसी भी सब्जी को पहले प्यूरी में बदल लें। 
  • इसके बाद इसे एक पैन में घी के साथ कुछ देर भून लें, ताकि सब्जियों की कच्ची महक दूर हो जाए। 
  • अब इसके बाद इसे ग्रेवी में डालकर 5-6 मिनट तक पका लें। 

टैपिओका स्टार्च

tapioca starch to thicken gravy

टैपिओका कसावा जड़ से प्राप्त होता है। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए इसका स्टार्च आपकी बहुत मदद कर सकता है। इतना ही नहीं आप इसके पानी को शुरू में ही ग्रेवी में डालें तो भी ग्रेवी गाढ़ी हो सकती है।

क्या करें- 

  • इसके लिए गर्म पानी में 1 ½ छोटा चम्मच स्टार्च डालें और उसे मिला लें। 
  • यह घोल थोड़ा गाढ़ा दिखने लगेगा। इसके बाद इसे ग्रेवी में डालकर गाढ़ा होने तक इसे पका लें। 

कसा हुआ आलू

grated potato to thicken gravy

आलू एक अन्य ऐसी सामग्री है जिसे आप ग्रेवी में डालकर गाढ़ा कर सकती हैं। अगर आपको इसके स्वाद से परेशानी हो तो साथ में फ्रेश क्रीम भी डाली जा सकती है। आलू की इस तरह से कसकर ग्रेवी में डालें कि आपके खाने का स्वाद न बिगड़े और ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाए। 

क्या करें-

  • सबसे पहले 1-2 आलू को पार बॉयल करके छिलके हटाकर रख लें।
  • अब इसे ग्रेटर की मदद से कस लें। इसे ऐसे ग्रेट करें कि यह एकदम प्यूरी के जैसे दिखे।
  • जब आप ग्रेवी तैयार करें और टमाटर से पहले इसे डालकर भून लें और फिर पानी डालकर इसे पकाएं। 
  • इसमें फ्रेश क्रीम भी डाली जा सकती है और आपकी ग्रेवी एकदम गाढ़ी हो जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button