खडगे, सोनिया ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

नयी दिल्ली.  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री खडगे तथा श्रीमती गांधी आज सुबह करीब साढ़े सात बजे शक्ति स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस ने कहा कि भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को राष्ट्र नमन कर रहा है।
शक्तिस्थल पर इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता पवन बंसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा को उनका ‘गांधी’ उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बाद देश की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button