मछली खाते समय फंस जाए गले में कांटा तो तुरंत करें ये 3 काम

खूबसूरत बालों से लेकर ग्लोंइग त्वचा तक, मछली खाने के आपने कई फायदे सुने होंगे। मछली खाने के शौकीन लोग इसे कई तरह से पकाकर खाते हैं। मछली न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। स्वाद और सेहत के लिए इतनी फायदेमंद होने के बावजूद कई लोग मछली में मौजूद छोटे और बारीक कांटों की वजह से इसे खाने से परहेज करते हैं। जी हां, कई बार मछली खाते समय पता ही नहीं चलता कि कब कांटा मुंह में जाकर गले में फंस गया है। ऐसे में अगर आप पहली बार मछली खा रहे हैं या कोई बच्चा मछली खा रहा है तो उसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत पड़ती है। आइए जानते हैं अगर कभी मछली खाते समय उसका कांटा गले में फंस जाएं तो तुरंत इस समस्या से निजात पाने के लिए कौन से 3 उपाय करने चाहिए। 

चावल का गोला-
अगर आपके गले में मछली का कांटा फंस गया है तो उबले हुए चावल आपकी समस्या को दूर करने का एक अच्छा उपाय हो सकते हैं। गले में कांटा फंसने पर आप तुरंत भात का एक गोला बनाकर इसे मुंह में रखकर बिना चबाएं निगल लें। आप देखेंगे आपको तुरंत अपनी समस्या से छुटकारा मिल गया है। अगर 1 बार में यह नुस्खा काम न करें तो 2 से 3 बार ऐसा करें।

केला-
जब कभी मछली खाते समय उसका कांटा आपके गले में फंस जाएं तो केला खाने से काफी राहत मिल सकती है। ऐसे समय में आप केले का टुकड़ा बिना चबाएं सीधे ही निगल लें। कांटा अपने आप ही निकल जाएगा।

डॉक्टर से करें संपर्क-
अगर इनमें से कोई भी उपाय आपके काम नहीं आ रहा है तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए, देर करने पर आपकी समस्या बढ़ सकती है। 

Related Articles

Back to top button