क्या यह है तृतीय विश्व यद्ध का संकेत ,, रूस यूक्रेन के बाद अब इन दो देशों में छिड़ी जंग 100 से अधिक सैनिक मारे गए

मास्‍को। यूक्रेन और रूस के बीच जंग अभी चल ही रही है और कितनी ने अब तक अपनी जान भी गवा दी है, लेकिन इसी बीच अब अरमेनिया और अजरबैजान के सनिकों के सीमा पर हुई झड़प में दोनों तरफ के मिलाकर करीब 100 सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच कई दशकों से नागोरनो-कराबाख पर टकराव रहा है। इस इलाके पर अजरबैजान भी अपना दावा करता है, लेकिन 1994 में हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से ही यह अरमेनिया के कब्जे में है।

अरमेनिया का कहना है कि इस खूनी झड़प में उसके 49 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि अजरबैजान ने भी 50 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूल की है। यह संघर्ष तब छिड़ा, जब अजरबैजान की सेना ने अरमेनियाई इलाके को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किए और फायरिंग शुरू कर दी।

पुतिन और अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी दिया दखल

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी शांति की अपील की है। इस बीच अरमेनिया के पीएम निकोल पाशिनयान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। इसके अलावा उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी बात की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button