विकलांग महिला के जज्बे को सलाम: महिला व्हीलचेयर के सहारे फूड डिलीवरी का काम करती नजर आ रही

नई दिल्ली। दुनिया में बहुत सारे लोग है जिनके पास कुछ न कुछ कला जरूर है। इसी प्रकार दिल्ली की एक विकलांग महिला है जिसके पास जिंदगी जीने का हुनर है। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग विकलांग महिला के जज्बे को सलाम करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, महिला व्हीलचेयर के सहारे फूड डिलीवरी का काम करती नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला व्हीलचेयर वाली बाइक चला रही है, जिसपर फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का एक बैग रखा हुआ है और महिला ने स्विगी का टी-शर्ट भी पहना हुआ है।

वीडियो देखने से तो लग रहा है कि महिला फूड डिलीवरी एजेंट है और स्विगी के लिए काम करती है। वह शायद कहीं फूड डिलीवर करने जा रही है. विकलांग महिला का ये जज्बा देख कर लोग हैरान हैं और उसके जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं। जहां लोग हर तरह से फिट हैं और काम न मिलने की दुहाई देते हैं, उन्हें इस महिला से जरूर सीखना चाहिए।

देखिए महिला का छू लेने वाला वीडियो –
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘बेशक मुश्किल है जिन्दगी… हमने कौनसा हार मानना सीखा है! सलाम है इस जज्बे को’ महज 6 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 10 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button