ईस्ट दिल्ली के इन खूबसूरत जगहों को एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

वैसे तो पूरी दिल्ली ही बेहद खूबसूरत है। लेकिन दिल्ली भी दिशाओं के अनुसार बटी हुई है। क्या आप ईस्ट दिल्ली में रहती हैं? लेकिन आप घूमने के लिए कहीं और जाती हैं और आपको लगता है कि इस तरफ तो कुछ है ही नहीं। अगर आप ऐसा सोचती हैं तो आप एकदम गलत है। क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको ईस्ट दिल्ली में घूमने की सबसे अच्छी जगहों के बारे में बताएंगे।

अक्षरधाम

akshardham east delhi place

ईस्ट दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह अक्षरधाम है। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है, जो हिंदू धर्म के अवतार, देव और महान संत हैं। जैसे ही आप इस मंदिर में जाएंगे सबसे पहले आपको भगवान स्वामीनारायण की 1 फीट ऊंची तस्वीर देखने को मिलेगी।

यह मंदिर रात को और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। शाम को यहां पर लाइटिंग शो होता है, जिससे पूरा मंदिर जगमगा जाता है। यकीन मानिए अगर दिल्ली में रहकर आपने इस मंदिर को देखा तो आपका यहां रहना व्यर्थ है। यहां जाकर आपको शांति का एहसास होगा। यह मंदिर 100 एकड़ जमीन तक फैला हुआ है, अब आप खुद सोचिए यह मंदिर कितना भव्य होगा।

संजय झील

sanjay jheel east delhi

सोचिए दिल्ली जैसे भीड़ भाड़ इलाके में अगर हम आपको झील लेकर जाएं तो कैसा लगेगा। शायद इससे पहले आपने संजय झील का नाम न सुना हो। यह झील ईस्ट दिल्ली में है। यह यमुना नदी और हिंडन नदी चैनल के द्वारा बनाई गई आर्टिफिशियल झील है। 42 एकड़ तक यह झील फैली हुई है। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

इससे आपको नैनीताल न जाने का अफसोस नहीं होगा। इसके अलावा यहां जिम, फुटबॉल और बैडमिटन कोर्ट भी हैं। यह जगह फ्रेंड्स के साथ फन आउटिंग के लिए एकदम बेस्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इस झील को देखने के लिए पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे।

ई-ओ-डी यानी एवरी अदक डे, एक मल्टी एडवेंचर पार्क है, जहां आपको हरियाली देखने को मिलेगी। 10 एकड़ जमीन में फैले इस पार्क में आपको थ्रिल राइड्स, इनडोर स्पोर्ट्स और आउटडोर गेम्स खेलने को मिलेंगे।

यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ एक्टिविटी है। इसलिए अगर आप ईस्ट दिल्ली में रहती हैं तो इस पार्क में घूमने जाएं। यहां जाने के लिए आपको मयूर विहार गेट नंबर 2 पर उतरना होगा।

छोटा बाजार

chota bazar east delhi

अगर आपको शॉपिंग और अच्छा स्ट्रीट फूड खाने का शौक है तो छोटा बाजार मार्केट जाएं। यहां आपको सस्ते में कपड़े और फुटवियर मिल जाएंगे। यह दिल्ली की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां आप जमकर खरीदारी कर सकती हैं और जब घूमकर थक जाएं तब आप यहां ठेले पर बिकने वाले खानों का आनंद ले सकती हैं।

हालांकि, यहां काफी भीड़ रहती है। छोटा बाजार जाने के लिए आपको शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। वहां से छोटा बाजार करीब 750 मीटर दूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button