26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी को बताया था मरा

पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, इसके लिए भारत कई बार पाकिस्तान की पोल खोल चुका है। वहीं एक बार फिर पाकिस्तान ने ही खुद की पोल खोली है। पाकिस्तान 26/11 मुंबई हमले के मास्टर माइंड साजिद मीर को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी सर जमी पर साजिद मीर की मौजूदगी से इंकार किया था। ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी साजिद मीर को मरा बताया था, लेकिन अब 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा कैसे है इसका जबाब पाकिस्तान ही दे सकता है।

आपको बता दें कि अमरीका के एफबीआई ने साजिद मीर की आंतकी घोषित करते हुए उसके ऊपर 5 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। आंतकी साजिद मीर को भारत और अमरीका लगभग एक दशक से उसे खोज रहे हैं।
एफबीआई ने दावा किया था कि भारत में 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर है। उस पर शिकागो की एक अदालत ने भी 2011 में आतंकवाद का आरोप लगाया है। वहीं अमरीकी विदेश विभान ने 2021 में मुंबई हमले का प्रोजेक्ट मैनेजर बताया है।
आतंकी साजिद मीर की गिरफ्तारी और सजा को लेकर अभी पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान की उप विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button