रोज़-रोज़ एक ही स्वाद की दाल खाना अगर आपको बोरिंग लगता है तो दाल में इन 10 चीज़ों को मिलाकर उसका फ्लेवर बढ़ाएं।

घर पर दाल बनाने की बात आए तो हमेशा ही एक ही रेसिपी को फॉलो किया जाता है। दाल भारतीयों के लिए स्टेपल फूड है, लेकिन फिर भी इसे ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। ‘घर पर बनी मुर्गी दाल बराबर’ मुहावरा ही ये बताता है कि आखिर दाल को किस तरह से कम आंका जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि दाल को किस तरह से और ज्यादा फ्लेवरफुल बनाया जा सकता है? दाल में ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स एड किए जा सकते हैं जिससे उसका स्वाद और भी ज्यादा निखर कर सामने आए।

तो चलिए आज आपको बताते हैं कि किस तरह से आप अपनी रोजाना की दाल को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं।

1दाल में मिलाएं कसूरी मेथी-

adding methi to dal

अधिकतर सब्जी में कसूरी मेथी का फ्लेवर डाला जाता है, लेकिन अगर आप दाल का तड़का लगाते समय थोड़ी सी कसूरी मेथी का इस्तेमाल भी करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर कर आएगा। ध्यान रहे कि इसे बहुत थोड़ा ही इस्तेमाल करना है। अगर आप ज्यादा कसूरी मेथी डालते हैं तो दाल में कड़वाहट आ जाएगी।

2दाल में मिलाएं मक्खन-

add butter to dal

ढाबा स्टाइल दाल किसे पसंद नहीं होती है। अगर आपको भी ये पसंद है तो रोजाना की तुअर दाल में थोड़ी सी उड़द दाल मिलाकर पकाएं और उसमें तड़का लगाते समय घी के साथ-साथ मक्खन का इस्तेमाल भी करें। ऐसा करने से आपकी दाल में फ्लेवर और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसके बाद तड़के में सूखी लाल मिर्च, हींग, हरी मिर्च, जीरा, प्याज और टमाटर मिलाएं जिससे बिल्कुल ढाबे वाला स्वाद आएगा।

3दाल में करें दही का इस्तेमाल-

add curd to dal

आपने पंजाबी ‘मां की दाल’ खाई है? इसमें ऊपर से दही का इस्तेमाल भी किया जाता है जिसके ऊपर तड़का डाला जाता है। अगर आप काली दाल बना रही हैं तो एक बार ये एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। ध्यान रहें दही अच्छे से फेंटा हुआ होना चाहिए और दाल गाढ़ी होनी चाहिए। पतली दाल या तुअर दाल के साथ ये एक्सपेरिमेंट ना करें। ये सिर्फ काली दाल के लिए ही है। दही भी बहुत कम इस्तेमाल होता है।

4दाल में करें मूंगफली का इस्तेमाल-

add peanuts to dal

गुजराती दाल में मसालों के साथ-साथ मूंगफली भी डाली जाती है। दाल उबालते समय ही अदरक, हरी मिर्च, गुड़, कोकम, धनिया पत्ता, मूंगफली, कुछ घरों में आलू और नमक डाला जाता है। इसके बाद इसे कुकर में पकाया जाता है। ये सब दाल में एक अलग तरह का फ्लेवर लेकर आता है। आप एक बार गुजराती दाल जरूर ट्राई करें।

5दाल में मिलाएं नारियल-

add coconut to dal

ये सिर्फ साउथ इंडियन स्टाइल दाल में ही नहीं बल्कि बंगाली स्टाइल दाल में भी डाला जाता है। नारियल से दाल में एक अलग तरह का फ्लेवर आता है। दाल को पकाने के बाद उसमें फ्राई किया हुआ नारियल भी डाला जाता है और उसके बाद सरसों का तेल और लाल मिर्च का तड़का लगता है। इससे दाल की खुशबू भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

6दाल में मिलाएं अदरक लहसुन का पेस्ट-

add ginger garlic paste to dal

ये अधिकतर स्पेशल तरीके की दाल जैसे पंचरत्न दाल में इस्तेमाल किया जाता है। इसे तड़के के साथ फ्राई किया जाता है और ध्यान रखें कि इसमें सब्जी जितना अदरक-लहसुन का पेस्ट नहीं डलता बल्कि बस थोड़ा सा पेस्ट इस्तेमाल होता है जिससे फ्लेवर अच्छा आए। इस तरह के तड़के को आप नॉर्मल दाल तड़का में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

7दाल में मिलाएं पिसा हुआ टमाटर-

add tomato puree to dal

अगर आप पहले से ही दाल में कुछ खट्टा फ्लेवर लाना चाहते हैं तो पिसा हुआ या फिर ग्रेट किया हुआ टमाटर आप दाल को उबालते समय ही कुकर में डाल दें। ये ना सिर्फ दाल में एक अच्छा खट्टा स्वाद लेकर आएगा बल्कि इससे दाल का रंग भी बदल जाएगा। हां, ये टमाटर देसी होना चाहिए जिसमें पहले से ही खट्टापन रहता है।

8दाल में मिलाएं कच्ची कैरी-

add raw mango to dal

आप दाल में कच्ची कैरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये आपकी दाल को काफी खट्टा स्वाद देगी। यहां भी आपको दाल उबालते समय ही कच्ची कैरी डालनी है। इसकी गुठली का इस्तेमाल भी किया जा सकता है या फिर इसे छोटे-छोटे पीस में काटकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

9दाल में मिलाएं कोकम-

add kokum to daal

महाराष्ट्र, गोआ और ऐसे ही कोस्टल एरियाज में दाल में कोकम भी मिलाकर खाया जाता है। 6-7 भीगे हुए कोकम का इस्तेमाल कर उसका गूदा दाल को उबालते समय डाला जाता है। इससे दाल में ना सिर्फ फ्लेवर आता है बल्कि इससे दाल में खट्टापन भी आता है। महाराष्ट्रियन आमटी दाल कोकम के साथ ही बनती है।

10दाल में मिलाएं अमचूर पाउडर-

add amchoor to dal

अगर आपको खट्टी दाल पसंद है तो आपको अमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी आप सूखे मसालों का इस्तेमाल कर रहे हों तब ही 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर भी डालें। इसे तड़के में अक्सर मिलाया जाता है जिससे दाल में थोड़ा सा खट्टा फ्लेवर आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button