UP में मैक्स और बस की टक्कर से 4 बच्चे सहित 15 लोगों की मौत, एक ही परिवार के मरने वाले

चंदपा के कपूरा चौराहे पर रोडवेज की जनरथ बस ने मैक्स पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

HighLights

  1. हादसा गांव मीतई के पास शुक्रवार शाम को हुआ।
  2. 15 घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  3. परिवार चालीसवें से लौटकर मैक्स से घर जा रहे थे।

एजेंसी, हाथरस। हाथरस में आगरा-नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसा में 15 लोगों की मौत हो गई। इसमें 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। यह सभी आगरा के रहने वाले हैं।

हादसा शुक्रवार शाम हाईवे पर गांव मीतई के पास हुआ। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सूचना मिलने के बाद राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

चालीसवें लौट रहा था परिवार

पुलिस ने बताया कि सभी लोग चालीसवें से लौट कर वापस सासनी के मुकुंद खेड़ा खंदौली के पास गांव सेवला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अलीगढ़ रोडवेज बस से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मैक्स के अंदर खून ही खून था। यह संभावना जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पीएम मोदी ने जताई संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना पर कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button