UP Crime: आगरा में बदमाशी की हद पार! बाइक सवार 5 बदमाशों ने युवती से की छेड़छाड़, खुद को बचाया

पुलिस के आने से पहले युवती को छेड़ने वाले आरोपित फरार हो गए, लेकिन घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने गुदड़ी मंसूर खां के यूसुफ और हींग की मंडी के फिरोज को गिरफ्तार किया है। दूसरी बाइक पर सवार सिंघी गली के फैजान और दो अन्य की तलाश जारी है।

HIGHLIGHTS

  1. आरोपियों ने सिपाही से भी किया झगड़ा।
  2. सिपाही ने युवती को बदमाशों से बचाया।
  3. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एजेंसी ,आगरा। रविवार रात आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने भागकर अपनी इज्जत बचाई। बदमाशों के खिलाफ एंटी रोमियो टीम की प्रशिक्षु दारोग ने एफआईआर दर्ज की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह घटना यमुना रोड पर हुई है। युवती रात 9 बजे स्कूटी से घर जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर पांच बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वह उसको जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि अब वायरल हो रहा है।

पुरानी मंडी से कर रहे थे पीछा

बदमाश युवती का पुरानी मंडी से पीछा कर रहे थे। इस दौरान उसने अपनी जान बचाने के लिए विक्टोरिया पार्क होते हुए यमुना किनारा रोड की तरफ स्कूटी दौड़ाई। वह हाथी घर के पास पहुंची, तो युवती को बदमाशों ने घेर लिया। इस दौरान यातायात पुलिस का एक सिपाही घटना स्थल से निकल रहा था। उसने युवती को बचाने की कोशिश की।

आरोपी सिपाही से गरमी दिखाने लगे। सिपाही ने थाने में इसकी सूचना थी, तो आरोपी भागने लगे। उन्होंने कोशिश की पकड़ने की, लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने वीडियो को आधार पर गुदड़ी मंसूर खां के यूसुफ और हींग की मंडी के फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी बाइक सवार सिंघी गली के फैजान और दो अन्य लोग अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button