High Cholesterol Effects On Eyes: आंखें भी देती हैं संकेत, शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल है या नहीं

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) होने पर ज्यादा थकान लगना, बेचैनी महसूस होना, हाथ पैरों में सूजन आना, सीने में दर्द होना या सांस लेने में दिक्कत होना आम बात है। हाई कोलेस्ट्रॉल का प्रभाव आपकी आंखों (High Cholesterol Effects On Eyes) पर भी देखने को मिलता है। कई बार इससे आपकी दृष्टि भी प्रभावित होती है।

HIGHLIGHTS

  1. कम उम्र के लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगी है।
  2. इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा है।
  3. कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। High Cholesterol: आज के समय में कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। यंगस्टर्स में भी इस समस्या को बढ़ते देखा जा रहा है। कोलेस्ट्रॉल दिल की नसें ब्लॉक कर सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी स्थितियां बनती हैं। शरीर में होने वाले कई बदलाव हमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत (High Cholesterol Symptom) देते हैं। इतना ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल के कारण आंखों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

रक्त वाहिकाओं में Bad Cholesterol बढ़ने से आंखों में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसा होने पर आपको धुंधला दिखाई देने लगता है, काले धब्बे पड़ जाते हैं, आंखों में दर्द और कई तरह की परेशानियां होती हैं। आप अपनी आंखों या उसके आसपास दिख रहे बदलाव के जरिए भी हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगा सकते हैं।

 

naidunia_image

जैंथेलाजमा

जैंथेलाजमा में व्यक्ति की आंखों की पलकों पर या आंखों के आसपास की त्वचा से नाक तक पीले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। कई बार यह निशान बाहर की तरफ उभरे हुए भी होते हैं। पीले रंग के यह निशान कोलेस्ट्रॉल के कारण होते हैं। वैसे तो इन्हें ज्यादा हानिकारक नहीं माना जाता, क्योंकि यह व्यक्ति के देखने की क्षमता प्रभावित नहीं करते हैं।

naidunia_image

आर्कस सेनिलिस या कॉर्नियल सेनिलिस

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण कई बार व्यक्ति को अपनी आंख में मौजूद कॉर्निया के चारों ओर सफेद पीले रंग की रिंग जैसी आकृति भी दिखाई देने लगती है। यह गोल आकृति कार्निया में वसा और कोलेस्ट्रॉल के जमा होने के कारण दिखाई देती है।

naidunia_image

 

रेटिनल वेन ऑक्लूजन

हाई कोलेस्ट्रॉल में रेटिना में जा रही खून की नसें ब्लॉक हो जाती हैं, जिस कारण खून का रिसाव होने लगता है। इसके कारण व्यक्ति की आंखों में सूजन दिखाई देने लगती है और उसकी देखने की क्षमता भी जा सकती है।

naidunia_image

लाइफस्टाइल और डाइट में करें बदलाव

  • कोलेस्ट्रॉल को समय रहते ही कंट्रोल कर लेना चाहिए क्योंकि यह गंभीर समस्या है।
  • हृदय के साथ-साथ इसका आंखों पर भी इसका हानिकारक प्रभाव होता है।
  • इसे नजरअंदाज ना करें और अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
  • आप अपनी डाइट में और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • कुकिंग में सूरजमुखी, मूंगफली, तिल, ऑलिव और चिया सीड्स का ऑयल इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button