Dental Care: तंबाकू से हो सकती है दांतों से जुड़ी गंभीर बीमारियां, मुंह के कैंसर का भी है खतरा

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से मांसपेशियां प्रभावित होती है और मुंह कम खुलता है। ऐसे में जरूरी है कि तंबाकू का सेवन बंद कर देना चाहिए। यहां आपको बताते हैं तंबाकू के सेवन का सेहत पर कितना असर पड़ता है।

HIGHLIGHTS

  1. तंबाकू से घिस जाती है दांतों की परत
  2. फास्‍ट फूड से दांतों को होता है नुकसान
  3. पायरिया की भी हो सकता है समस्या

हेल्‍थ डेस्‍क, इंदौर (Dental Care)। तंबाकू, सुपारी के लगातार सेवन से दांतों की मजबूत परत घिसने लगती है। जिससे दांतों में गर्म-ठंडा का एहसास होने लगता है। इस स्थिति में बिना देर किए तंबाकू, सुपारी का सेवन बंद कर देना चाहिए। अन्यथा दांतों व मुंह के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

तंबाकू, सुपारी, पान मसाला आदि के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ता है। वहीं गाल की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, जिसके कारण मुंह खुलने की समस्या शुरू हो जाती है। इस दशा को फाइब्रोसिस कहा जाता है जिसे कैंसर की शुरुआत मान सकते हैं। लिहाजा बिना देर किए तंबाकू, सुपारी, गुटका आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए।

 
 

naidunia_image

फास्‍ट फूड भी हानिकारक

इधर, इन दिनों फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। फास्ट फूड व मीठा से परहेज कर दांतों को कीड़ों से बचाया जा सकता है। साथ ही दांतों की नियमित सफाई भी आवश्यक है। सुबह व रात में सोने से पूर्व ब्रश अवश्य करना चाहिए।

naidunia_image

ब्रश करने का तरीका सही न होने पर मसूड़ों में घाव हो जाता है, जिससे सूजन व दर्द बढ़ता है। इसलिए दंत चिकित्सक से सफाई का तरीका पूछकर दांतों की सफाई उस अनुसार करना चाहिए। इससे दांत व मसूड़े स्वस्थ करने पर पायरिया बीमारी का खतरा बढ़ता है। मसूड़ों से खून निकलना, सूजन, मुंह से बदबू आना आदि इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button