Ultra Processed Food: जानें क्या होता है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर को होंगे ये नुकसान"/>

Ultra Processed Food: जानें क्या होता है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर को होंगे ये नुकसान

Ultra Processed Food के ज्यादा सेवन से हृदय रोग का जोखिम बढ़ता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

HIGHLIGHTS

  1. Ultra Processed Food ऐसी खाद्य सामग्री को कहा जाता है, जो रेडी-टू-यूज होते हैं।
  2. ऐसी खाद्य सामग्री में शुगर और फैट के साथ-साथ नमक की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।
  3. आइसक्रीम, सॉस, बिस्किट या इंस्टेंट सूप आदि Ultra Processed Food की श्रेणी में आते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसमें आप फल, सब्जी और साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा नट्स व अंकुरित अनाज के सेवन से भी शरीर तंदुरुस्त रहता है, लेकिन आजकल अनियमित दिनचर्या और खानपान में काफी ज्यादा लापरवाही बरती जाती है। अधिकांश लोग अपनी डेली डाइट में प्रोसेस्ड फूड के साथ-साथ अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा यहां हमें Ultra Processed Food के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। जानें इसके सेवन से शरीर को क्या नुकसान होते हैं।

जानें क्या होता है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड

Ultra Processed Food ऐसी खाद्य सामग्री को कहा जाता है, जो रेडी-टू-यूज होते हैं। ऐसी खाद्य सामग्री में शुगर और फैट के साथ-साथ नमक की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। आइसक्रीम, सॉस, बिस्किट या इंस्टेंट सूप आदि Ultra Processed Food की श्रेणी में आते हैं। इनका यदि ज्यादा सेवन किया जाता है तो शरीर का वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इनके लगातार सेवन से परहेज करना चाहिए।

naidunia_image

 

Ultra Processed Food से सेहत को ये नुकसान

Ultra Processed Food के ज्यादा सेवन से हृदय रोग का जोखिम बढ़ता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसमें नमक की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है और इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की आशंका रहती है। सूप, सॉस, आइसक्रीम आदि में कैलोरी अधिक होती है। ये मोटापा बढ़ाने के साथ पाचन से जुड़ी दिक्कतों को भी बढ़ा देते हैं। अपच, गैस और कब्ज की समस्या के कारण नींद की क्वालिटी भी खराब होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button