सीधी-सादी लड़की दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी में जब इतना सुंदर लहंगा पहनकर ढाया कहर, विवेक दहिया का भी हो गया बुरा हाल

दिव्यांका त्रिपाठी उन हसीनाओं में से एक हैं, जो चाहें जैसे भी कपड़े पहन लें, उनका लुक हमेशा ही लाजवाब होता है। इस बाला का बिल्कुल ऐसा ही अवतार तब देखने को मिला था, जब वह अपनी दोस्त की शादी में तैयार होकर पहुंची थीं।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) उन हसीनाओं में से एक हैं, जिन्होंने न केवल आदर्श पत्नी और बहू का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है बल्कि अपने स्वीट नेचर-इनोसेंट स्माइल और गुड लुक्स की वजह से वह अपने फैंस की फेवरेट भी हैं। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न स्मॉल स्क्रीन की टॉप एक्ट्रेस होने के बाद भी दिव्यांका में किसी तरह की कोई बनावट नहीं है। वह इतनी साधारण हैं कि उनकी सादगी पर ही लाखों लोग मर मिटते हैं। यही अप्रोच दिव्यांका के कपड़े पहनने के तरीके में भी नजर आती है।

एक्ट्रेस का एलिगेंस और ग्रेस हर किसी को न केवल उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर देता है कि बल्कि जब यह हसीना अच्छे से तैयार होकर किसी शादी-पार्टी में पहुंचती है, तो उनके आगे बोल्ड सिल्हूट्स पहनी खूबसूरत बालाएं भी फीकी पड़ जाती है। दिव्यांका त्रिपाठी का बिल्कुल ऐसा ही एक अवतार तब देखने को मिला था, जब वह अपने पति के साथ अपनी दोस्त की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने इंडियन आउटफिट का इतना तगड़ा कॉम्बिनेशन वेअर किया हुआ था, जिसके आगे दुल्हन का शाही अंदाज भी लोग देखना भूल गए थे। (सभी फाइल फोटोज-इंस्टाग्राम)

ऑनस्क्रीन ननद की शादी में हुईं शामिल

दरअसल, यह सारा किस्सा साल 2021 का है, जब ‘ये है मोहबब्तें’ की ‘सिम्मी’ यानी कि एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ निकाह किया था। शिरीन की शादी में उनका पूरा ऑनस्क्रीन परिवार शामिल होने जयपुर पहुंचा था, जिसमें से दिव्यांका त्रिपाठी भी एक थीं, जिन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ शिरीन की शादी में एंट्री की थी।

अपनी दोस्त की शादी के लिए दिव्यांका ने एक थ्री पीस अटायर वेअर किया था, जिसे ऊपर से लेकर नीचे तक उन्होंने इस तरह स्टाइल किया था, वो उन्हें न केवल उन्हें पारंपरिक इंडियन टच दे रहा था बल्कि लुक में ग्लैमर का जबरदस्त तड़का भी लगा रहा था।

पिंक लहंगे में दिव्यांका त्रिपाठी

शिरीन-हसन की शादी के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने प्लेन लहंगे की जगह हेवी एमब्लिशड बॉर्डर वाला पिंक लहंगा पहना था, जो दुल्हन से उसकी लाइमलाइट छीनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा था। इस ऑउटफिट को अदाकरा ने फैशन डिज़ाइनर शिल्पी गुप्ता के कलेक्शन से पिक किया था, जोकि पूरी तरह ब्रोकेड सिल्क में तैयार किया गया था।

एलिगेंट लुकिंग वाले इस पीस की स्कर्ट को फ्लोई लुक दिया गया था, जिसमें रानी पिंक अंडरटोन्स इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे। वहीं इसमें जरी-जरदोजी का हेवी वर्क नहीं था बल्कि रेशम के धागों का इस्तेमाल करते हुए गोल्डन थ्रेड्स इसकी एम्ब्रॉयडर्ड में रॉयल टच ऐड कर रहे थे।

चोली की वजह से लुक बन गया सेक्सी

रात में हुए शादी के फंक्शन के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने बहुत ही रिच कलर कैरी किया था, जोकि मोनोटोन इफेक्ट क्रिएट करने के बाद भी ओवर द टॉप नहीं लग रहा था। अपनी इस प्लीटिड बॉटम स्कर्ट के साथ अदाकारा ने मैचिंग का ब्लाउज पहना था, जिसे वेलवेट जैसे क्लासिक फैब्रिक में डिजाइन किया गया था।

चोली में लो-कट नेकलाइन बनी थी, जिसके साथ हाफ स्लीव्स इसमें एक परफेक्ट अंडरस्टेटेड ग्लैम जोड़ रही थीं। अपने लुक को कम्पलीट के लिए दिव्यांका ने ऑर्गेंजा कपड़े से तैयार किया दुपट्टा डाला हुआ था, जिसके बॉर्डर पर हाथ का बारीक देखा जा सकता था।

यूं बना दिया पूरे लुक को खूबसूरत

इस लहंगे के साथ अदाकारा ने अपने दुपट्टे को कमर पर से लेते हुए शोल्डर पर ब्लाउज के साथ पिनअप किया था, जिसकी वजह से उन्हें बहुत ही आसान और फस-फ्री तरीके से इंस्टेंट ग्लैम लुक मिल रहा था। वहीं उन्होंने ऑउटफिट को कंट्रास्ट करते हुए पन्ना से बनी हेवी जूलरी कैरी की थी, जोकि उनकी अपर बॉडी को एक अच्छा शेप दे रही थी।

दिव्यांका ने कान में लंबे इयरिंग्स पहने थे, जोकि उन्होंने Rubans से पिक किए थे। कानों के झुमकों से मैच करता उन्होंने गले में सेट डाला हुआ था, जोकि नेक एरिया को अच्छे से कवर कर रहा था।

मेकअप में भी नहीं रखी कोई कमी

अपनी खूबसूरती को डिफाइन करने के लिए दिव्यांका ने अपनी आइज पर बहुत अच्छे से हाइलाइट किया था, जिसके लिए उन्होंने न्यूड आईशैडो और बेसिक लाइनर को चुना था। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को बन में स्टाइल किया था, जिसके साथ न्यूड लिप शेड-ड्यूई फाउंडेशन उन्हें ग्लोइंग एंड फ्रेश लुक दे रहा था।

वहीं उन्होंने हाथों में डायमंड एंड पन्ना स्टडिड कंगन डाले हुए थे, जिसके साथ मैचिंग की रिंग भी देखी जा सकती थी। खैर, यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दिव्यांका का यह लुक ऐसा था, जिसे ब्राइड्समेड्स ही नहीं बल्कि दुल्हन भी अपने किसी फंक्शन में पहन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button