Amla Recipes: आंवला गर्मी में भी रखेगा ठंडा, इन 4 तरीकों से बनाएं डाइट का हिस्सा"/>

Amla Recipes: आंवला गर्मी में भी रखेगा ठंडा, इन 4 तरीकों से बनाएं डाइट का हिस्सा

आंवला शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसको खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है। आंवला आपको गर्मी में ही स्ट्रोक व अन्य मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। यह शरीर को ठंडा रखता है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आंवले को डाइम में किस तरह शामिल कर सकते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। आंवला शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसको खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। यह इम्युनिटी को भी बूस्ट करने का काम करता है। यह एक ताकतवर फल है। इसमें फाइबर, विटामिन व एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा होती है। यह वजन कम होने से लेकर आंख की रोशनी ठीक करने तक में मदद करता है। आंवला आपको गर्मी में ही स्ट्रोक व अन्य मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। यह शरीर को ठंडा रखता है। इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आंवले को डाइम में किस तरह शामिल कर सकते हैं।

 
 

आंवला स्मूदी

 

आंवला स्मूदी बहुत ही पौष्टिक नाश्ता है। इसको बनाने के लिए दही, केला, पालक व आंवला की जरूरत होगी। सभी चीजों को एक साथ मिलाना होगा। इसको पीने से आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा।

 

मिंट आंवला जूस

 

गर्मियों में मिंट आंवले का जूस आपको बहुत ही फायदा करेगा। पुदीना और आंवला मिलाकर बनाया गया यह जूस आपको ठंडा रखेगा। यह आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करेगा। आंवले में विटामिन सी, फाइबर, विटामिन ए, बी1 व ई की मात्रा अधिक होती है। पानी और पुदीने की पत्तियों को आंवले के साथ मिलाकर इस जूस को बनाकर पिएं।

 

आंवला पॉप्सिकल्स

 

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम, शर्बत व फ्रोजन व्यंजन बहुत ही पसंद किए जाते हैं। आप इस मौसम में ठंडा रहे के लिए आंवले की मदद ले सकते हैं। आप टेस्टी और रिफ्रेशिंग पॉप्सिकल्स आंवले की मदद से बना सकते हैं। आप फलों के टुकड़ों में आंवले का रस मिलाकर जमा सकते हैं।

 

आंवला सलाद

 

गर्मी के मौसम में भयंकर गर्मी लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आंवला आपकी मदद कर सकता है। आपको आंवले को अपने सलाद में शामिल कर लेना चाहिए। आप खाना खाते समय खीरे, सेब, अनार और आंवले को काटकर खाएं। यह सलाद काफी पौष्टिक होगा, जिससे आप हाइड्रेट रहेंगे।

 

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button