नई दिल्ली. लौंजी के तेल का इस्तेमाल करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। सेहत से लेकर स्किन और बालों के लिए कलौंजी तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। ये मानसिक और शारीरिक परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करता है। कलौंजी के तेल में विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।

कलौंजी के तेल के फायदे 

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द में काफी असरदार होता है। इसलिए आप हल्के हाथों से कलौंजी के तेल से जोड़ों की मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कलौंजी का तेल काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप आधा चम्मच कलौंजी के तेल को ब्लैक टी में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।
पाचन को दुरुस्त रखने में फायदेमंद
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कलौंजी के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कलौंजी के तेल का सेवन करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है। इसलिए आप 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच कलौंजी का तेल और काला नमक को मिलाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button