Arthritis Diet: गठिया के मरीज दर्द से हैं परेशान, तो इन चीजों को खाकर कंट्रोल करें यूरिक एसिड"/>

Arthritis Diet: गठिया के मरीज दर्द से हैं परेशान, तो इन चीजों को खाकर कंट्रोल करें यूरिक एसिड

गठिया के मरीजों के शरीर इतना दर्द होता है कि वह चल भी नहीं पाते हैं। उनका दैनिक जीवन इस बीमारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। इसको कंट्रोल करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है, जिससे दर्द कम हो सके।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। गठिया के मरीजों के शरीर इतना दर्द होता है कि वह चल भी नहीं पाते हैं। उनका दैनिक जीवन इस बीमारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। इसको कंट्रोल करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है, जिससे दर्द कम हो सके। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ चीजें बताएंगे, जिनके सेवन से राहत मिल सकती है।

 

अलसी के बीज

अलसी के बीज गठिया के रोगियों के रामबाण की तरह होता है। दरअसल, शरीर में यूरिक एसिट को कंट्रोल करने से गठिया की समस्या में राहत मिलती है। आपको रोजाना एक छोटी चम्मच अलसी के बीज को खाना चाहिए। इसको खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।

naidunia_image

 
 

फल-फ्रूट खाएं

फलों के सेवन से गठिया के दर्द में राहत मिलती है। आप विटामिन सी से भरपूर फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप मौसमी, संतरा, नींबू व अंगूर खा सकते हैं। केला, तरबूज व सेब भी आपको इस बीमारी में फायदा करेगा।

डेयरी प्रोडक्ट्स

गठिया की बीमारी को ठीक करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को जमकर खाना चाहिए। यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करते हैं, जिससे हड्डियों का दर्द काफी कम हो जाता है। आपको दूध, पनीर और दही को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button