Health News : आंखों की सुरक्षा के लिए मौसमी और रसीले फल खाएं"/>

Health News : आंखों की सुरक्षा के लिए मौसमी और रसीले फल खाएं

HIGHLIGHTS

  1. आंखों को स्वस्थ रखने का एक प्राकृतिक तरीका है।
  2. अक्सर आंखों से जुड़ी आम तकलीफों से जूझते हैं।
  3. ब्लू स्क्रीन के इस्तेमाल से आंखों की समस्या बढ़ जाती है।

Health News : गर्मियों के मौसम में घर से बाहर समय बिताना न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि आंखों के लिए भी मुश्किल हो जाता है। गर्म तापमान बढ़ने पर लोग अक्सर आंखों से जुड़ी आम तकलीफों से जूझते हैं, जिसमें एलर्जी, रेडनेस, कंजंक्टिवाइटिस और माइग्रेन शामिल है। गर्मी में आंखों की नमी भी कम होने लगती है। ऐसे में धूप में जाना, धूल भरी हवा के संपर्क में आना, ब्लू स्क्रीन के इस्तेमाल से आंखों की समस्या और भी बढ़ जाती है।

आंखों को स्वस्थ रखने का एक प्राकृतिक तरीका है

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम पर्याप्त नींद लें क्योंकि यह आंखों को स्वस्थ रखने का एक प्राकृतिक तरीका है। आंखों की सेहत के लिए दिन में 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं। मौसमी और रसीले फल खाएं। खीरे को आंखों पर लगाने से पहले इसे कम से कम 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें क्योंकि खीरा कमरे के तापमान पर काम नहीं करता है। हथेलियों को मलें और आंखों पर कम से कम 10 सेकेंड तक रखें।

व्यायाम के लिए पुतलियों को चारों दिशाओं में घुमाएं

आंखों के व्यायाम के लिए पुतलियों को चारों दिशाओं में घुमाएं, इससे आंखों की नसें मजबूत होती हैं। पढ़ते समय रोशनी पर्याप्त होनी चाहिए, बहुत ज्यादा या बहुत कम रोशनी में पढ़ने से भी आंखों में परेशानी होती है। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, आम, अमरूद, कद्दू खाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button