खरबूजा खाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे अब नुकसान भी जान लें, डायबिटीज रोगी रहें सतर्क

गर्मियों में अक्सर डाइट में ऐसे फलों को शामिल किया जाता है, जिनकी तासीर खाने में ठंडी होती है। जिसका सेवन करने से शरीर को ठंडक महसूस होती है। खरबूजा भी ऐसे ही फलों में शामिल है। खरबूजे में फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो व्यक्ति की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्यूनिटी बने रहने के साथ शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं, खरबूजे का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 

जरूरत से ज्यादा खरबूजा खाने के नुकसान- 

पाचन संबंधी समस्या-
खरबूजे में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। गर्मियों में जरूरत से ज्यादा खरबूजा खाने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में फाइबर की अधिकता से पेट खराब, डायरिया, उल्टी, अपच और गैस जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। यही वजह है कि गर्मियों में भी खरबूजे का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है। 

डायबिटीज की समस्या-
जरूरत से ज्यादा खरबूजा खाने से डायबिटीज रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। खरबूजे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। डायबिटीड रोगी इसका अधिक सेवन करने से बचें। 

पानी की अधिकता-
खरबूजे में करीब 97 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। जरूरत से ज्यादा मात्रा में खरबूजे का सेवन करने से शरीर में पानी की अधिकता हो सकती है। शरीर में ज्यादा पानी होने से पैरों में सूजन और शरीर में थकान जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं।

सर्दी-जुकाम- 
खरबूजे की तासीर ठंडी होने की वजह से इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सर्दी- खांसी जैसी समस्या को कई गुना बढ़ा सकता है। 

आंतों के लिए नुकसानदेह-
खरबूजे में पानी, शुगर और फाइबर की अधिकता आंतों में इंफेक्शन को बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से आंतों से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button