Bharat Ratna Awards 2024: आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह"/>

Bharat Ratna Awards 2024: आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, डॉ स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न से सम्मानित, राष्ट्रपति भवन में हुआ समारोह

एजेंसी, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा रहा है। इनके परिजन ने राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण किया।

राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया।

राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया।यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button