Bihar Cabinet Expansion: शाम 6.30 बजे होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 4 नेता बन सकते हैं मंत्री"/>

Bihar Cabinet Expansion: शाम 6.30 बजे होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, ये 4 नेता बन सकते हैं मंत्री

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार से यह जानकारी सामने आ रही है कि आज शाम 6.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मिलकर इस बारे में चर्चा की है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने कल ही पत्रकारों से कहा था कि बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला किया जाएगा।

नए मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 12 नेता शपथ ले सकते हैं। इसमें नीतीश मिश्रा, कृष्ण नन्दन पासवान, हरि सहनी और संतोष सिंह का नाम हो सकता है। जनता द यूनाइटेड से अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार व शीला कुमारी शपथ ले सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button