Holi 2024: होली का त्योहार बन जाएगा खास, इस बार ट्राई करें ये 3 तरह की ठंडाई"/>

Holi 2024: होली का त्योहार बन जाएगा खास, इस बार ट्राई करें ये 3 तरह की ठंडाई

HIGHLIGHTS

  1. होली के त्योहार का अपना अलग खानपान है।
  2. इस दिन कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं।
  3. हम आपके लिए 3 तरह की ठंडाई की रेसिपी लेकर आए हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। Holi 2024: होली का त्योहार जल्द ही मनाया जाने वाला है। होली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का त्योहार होली की पूरे देश में धूम देखने को मिलती है। इस दिन गिले-शिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली का त्योहार हो और कुछ खाने-पीने की बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता है। होली के त्योहार का अपना अलग खानपान है। इस दिन कई सारे व्यंजन बनाए जाते हैं। गुजिया के बिना होली फीकी मानी जाती है। वहीं, ठंडाई के बिना होली का मजा नहीं है। इस दिन लोग जमकर ठंडाई का लुत्फ उठाते हैं। अगर आप भी स्पेशल ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए 3 तरह की ठंडाई की रेसिपी लेकर आए हैं।

अमरूद की ठंडाई

 

अमरूद अधिकतर लोगों का पसंदीदा फल होता है। अगर आपको भी अमरूद पसंद है, तो इस दिन इसकी ठंडाई ट्राई कर सकते हैं। इसकी रेसिपी भी काफी आसान है।

सामग्री

    • 1.5 कप दूध

 

 

    • 4 चम्मच सूखा ठंडाई मिक्सचर

 

 

    • 1 पैकेट अमरूद का जूस या एसेंस

 

 

    • बर्फ

 

 

 

 

इस तरह बनाएं

 

 

 

 

    • इसे बनाने के लिए पहले ठंडाई मिक्सचर, दूध और अमरूद के जूस को एक साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

 

 

    • इसमें थोड़े से आइस क्यूब्स भी डाल लें।

 

 

 

    • आइसक्यूब्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो थोड़ी देर इसे फ्रीज में रख दें।

 

 

    • इस तरह आपकी ठंडाई तैयार है।

 

 

    • इसे आप ठंडा-ठंडा ही सर्व करें।

 

 

 

 

बादाम फ्लेवर ठंडाई

 

बादाम फ्लेवर की ठंडाई काफी पसंद होती है। सभी को इसका स्वाद बेहद पसंद है। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसे आप बाजार से आसानी से ढूंढ सकते हैं। घर पर भी इसे इस खास रेसिपी से बना सकते हैं।

 

 

सामग्री

 

 

 

 

    • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

 

 

    • 2 चम्मच खसखस

 

 

    • 1 चम्मच सौंफ

 

 

    • 5-6 काली मिर्च

 

 

    • 3/4 चम्मच केसर

 

 

    • 1 चम्मच तरबूज या सूरजमुखी के रोस्टेड बीज

 

 

    • चुटकी भर जायफल

 

 

    • 4 कप बादाम दूध

 

 

    • शक्कर स्वाद के लिए

 

 

 

 

 

इस तरह बनाएं

 

 

 

 

    • इसे बनाने के लिए सभी सूखी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर ग्राइंड कर लें।

 

 

    • अब दूध को शक्कर को थोड़े से केसर के साथ उबालें।

 

 

    • जब दूध उबल जाए, तो इसमें ठंडाई पाउडर मिलाएं।

 

 

    • इस तैयार ठंडाई को 1 से 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

 

 

    • इसमें ऊपर से गुलाब शरबत या एसेंस डालकर सर्व करें।

 

 

 

 

 

आइस टी ठंडाई

 

अगर आप ठंडाई में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आइस टी ठंडाई बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इसका स्वाद भी बेहतरीन है। आइए, जानें इसे बनाने की विधि।

 

सामग्री

 

 

 

 

    • 1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च

 

 

    • 1 टी-बैग

 

 

    • 1/4 कप क्रश्ड बादाम

 

 

    • 2 चम्मच खस-खस

 

 

 

    • 1 छोटा चम्मच सौंफ

 

 

    • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

 

 

    • पिसी शक्कर

 

 

    • केसर के कुछ स्ट्रैंड्स

 

 

 

 

इस तरह बनाएं

 

 

 

 

    • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक टी बैग को गर्म पानी में अच्छी तरह हीट करें।

 

 

    • इसके बाद इसमें ¼ कम बादाम, खसखस, सौंफ, इलायची डालें।

 

 

    • ऊपर से काली मिर्च और शक्कर डालें।

 

 

 

    • अब इसे ढेर साली बर्फ के साथ फ्रिज में रख दें और पीने से पहले छान लें।

 

 

    • इसे फ्लेवर और कलर देने के लिए इसमें थोड़ा सा केसर मिला सकते हैं।

 

 

  • इस तरह आपकी आइस टी ठंडाई तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button