High Cholesterol: नाश्ते में इन चीजों का जरूर करें सेवन, तेजी से घटेगा आपका LDL कोलेस्ट्रॉल"/>

High Cholesterol: नाश्ते में इन चीजों का जरूर करें सेवन, तेजी से घटेगा आपका LDL कोलेस्ट्रॉल

HIGHLIGHTS

  1. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सुबह के समय कभी भी एनिमल फूड का सेवन करने से बचना चाहिए।
  2. अंडे का सेवन भी कम करना चाहिए क्योंकि अंडे के येलो हिस्से में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल होता है।
  3. अगर आपका जेनेटिक कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आपको दवाओं का सेवन भी करना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। आजकल अनियमित दिनचर्या के कारण अधिकांश लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ रहता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में खानपान को लेकर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इंदौर स्थित अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. अखिलेश भार्गव इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है। जानें कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट में किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

इन चीजों का न करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सुबह के समय कभी भी एनिमल फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। अंडे का सेवन भी कम करना चाहिए क्योंकि अंडे के येलो हिस्से में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल होता है। अगर आपका जेनेटिक कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आपको दवाओं का सेवन भी करना चाहिए। ब्रेकफास्ट में कभी भी प्रोसेस्ड फूड आइटम्स नहीं लेना चाहिए। इस कारण से आर्टरी ब्लॉक होने का खतरा लगातार बना रहता है।

लहसुन का सेवन जरूर करें

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होता है। यदि लगातार लहसुन का सेवन करते हैं तो 9 से 15 फीसदी तक कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। लहसुन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

naidunia_image

ओट्स या दलिया का सेवन

आजकल ओट्स का नाम भी बड़ा चलन में आ गया है। आम बोलचाल में इसे जौ भी कहा जाता है। ओट्स या दलिया का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है।

मेथी दाना

कोलेस्ट्रॉल कम करने के प्राकृतिक तरीकों की बात की जाए तो मेथी दाने का भी सेवन किया जा सकता है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी कम करने में सहायक होता है। रोज एक चम्मच मेथी दाना को आप रात को भिगो दीजिए और सुबह इसको चबाकर खाने से पाचन ठीक रहता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल तेजी से घटता है।

जरूर लें ब्रेकफास्ट

कई लोग सुबह ब्रेकफास्ट लेने से परहेज करते हैं। सुबह हल्का फाइबर फूड जरूर लें, क्योंकि सुबह ब्रेकफास्ट नहीं लेने से शरीर का मेटाबॉलिज प्रभावित होता है। शरीर में शुगर लेवल बढ़ने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल भी प्रभावित होता है। ब्रेकफास्ट में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button