Eye Care Tips: 40 के बाद कमजोर होने लगती है आंखें, धुंधला दिखे तो जरूर आजमाएं ये उपाय"/> Eye Care Tips: 40 के बाद कमजोर होने लगती है आंखें, धुंधला दिखे तो जरूर आजमाएं ये उपाय"/>

Eye Care Tips: 40 के बाद कमजोर होने लगती है आंखें, धुंधला दिखे तो जरूर आजमाएं ये उपाय

HIGHLIGHTS

  1. ज्यादा नमक खाते हैं या खाने में ऊपर से भी नमक का सेवन करते हैं तो इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए।
  2. ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे आंखों की रोशनी प्रभावित होती है।
  3. प्रोसेस्ड फूड या फास्ट फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। यदि आपकी उम्र की 40 के पार हो चुकी है और अपनी आंखों के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि 40 साल की उम्र के बाद आंखों की रोशनी धीरे-धीरे धुंधली होना शुरू हो जाती है। ऐसे में जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव के साथ डायट को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, 40 साल के बाद भी यदि आंखों की रोशनी अच्छी रखनी है तो इन बातों की सावधानी रखना चाहिए।

बहुत ज्यादा नमक न खाएं

यदि आप बहुत ज्यादा नमक खाते हैं या खाने में ऊपर से भी नमक का सेवन करते हैं तो इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड या फास्ट फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस चीजों के सेवन से भी हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ती है।

पानी की कमी न होने दें

आंखों की समस्या से बचने के लिए शरीर में कभी भी पानी की समस्या नहीं होने देना चाहिए। रोज 3 से 4 लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर ड्राई आई की भी समस्या हो सकती है।

घी का सेवन

खाने में वनस्पति तेल के बजाय घर पर तैयार किए गए घी का सेवन ज्यादा करना चाहिए। घी का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यदि गाय के दूध से तैयार घी का सेवन करते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है।

मिश्री और सौंफ का सेवन

यदि आप रोज खाना खाने के बाद बराबर मात्रा में मिश्री और सौंफ को पीसकर खाते हैं तो इससे भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। रोज सुबह शाम एक ग्लास दूध के साथ इस चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से चश्मे का नंबर भी कम होने लगता है।

गुलाब जल डालें

आंखों के धुंधलेपन को दूर करने के लिए आंखों में रोज गुलाब जल डालना चाहिए। ऐसा करने से आंखों को ठंडक पहुंचती है। वहीं आंखों की गंदगी भी साफ हो जाती है। आंखों में धुंधलापन दूर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button