Vidhan Sabha Chunav Result 2023: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हुई मजबूत, 52 फीसदी आबादी पर कर रही शासन"/>

Vidhan Sabha Chunav Result 2023: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हुई मजबूत, 52 फीसदी आबादी पर कर रही शासन

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट अब साफ हो गए हैं। भाजपा ने चार में तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। तेलंगाना में केवल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट अब साफ हो गए हैं। भाजपा ने चार में तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। तेलंगाना में केवल कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है। अब देश की 52 प्रतिशत आबादी पर भाजपा की सत्ता है। भाजपा गठबंधन वाले एनडीए की अब 16 राज्यों में सरकार है। 12 राज्यों में भाजपा अपने दम पर शासन कर रही है। कांग्रेस के पास अब सिर्फ 3 राज्य ही बचे हैं।

 
 

 

2014 में पीएम मोदी जब भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब भाजपा केवल 7 राज्यों में ही सरकार में थी। भारत की 25 प्रतिशत आबादी पर उसका शासन था। पीएम मोदी की लोकप्रियता के अश्वमेध घोड़े पर बैठकर भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मार्च 2018 में भाजपा अपने पूरे उफान पर पहुंची और देश के 21 राज्यों में सरकार बनाई। भारत की 71 प्रतिशत आबादी पर भाजपा का शासन था। उसके बाद फिर भाजपा का डाउनफाल शुरू हुआ।

लोकसभा चुनाव से पहले फिर शिखर पर भाजपा

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर अपने शिखर पर पहुंच गई है। तीनों राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जीत के साथ भाजपा की 16 राज्यों में सरकार बन गई है। उसका देश की 52 प्रतिशत आबादी पर शासन है। हालांकि दक्षिण में अभी भाजपा के पास एक भी राज्य नहीं है।

 
 

 

इन राज्यों में भाजपा की सरकार

 

भाजपा ने अकेले के दम पर 12 राज्यों में सरकार बनाई है। वह 5 राज्यों में गठबंधन के साथियों के भरोसे से सरकार चला रही है। उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा में भाजपा अकेले चला रही है। महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में गठबंधन वाली सरकार है। कांग्रेस केवल तीन राज्यों में ही बची है। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button