World Cup 2023: नीदरलैंड्स के खिलाफ चला रोहित शर्मा को बल्ला, तो टूट जाएंगे ये 5 रिकॉर्ड"/>

World Cup 2023: नीदरलैंड्स के खिलाफ चला रोहित शर्मा को बल्ला, तो टूट जाएंगे ये 5 रिकॉर्ड

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Records: भारतीय टीम विश्व कप फाइनल लीग मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ रविवार (12 नवंबर) को खेलेगी। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया डच टीम को हराकर अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में रोहित शर्मा कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं हिटमैन किन बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ सकते हैं।

 
 

एक साल में सर्वाधिक छक्के

रोहित शर्मा ने 2023 में कुल 58 छक्के जड़े हैं। वो एक कैलैंडर ईयर में वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बैट्समैन है। रोहित एक छक्का लगाते ही एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। डिविलियर्स ने 2015 में 20 वनडे में 58 सिक्कर लगाए थे।

 

 

दो वनडे विश्व कप में 500+ रन

 

रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 के 8 मैचों में 442 रन बनाए थे। उन्हें 500 रन के लिए 58 रन चाहिए। यदि वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो वर्ल्ड कप के दो एडिशन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। 648 सचिन ने 1996 वर्ल्ड कप में 523 और 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के बल्ले से 2019 के विश्व कप में 648 रन निकले थे।

 

 

विश्व कप में किसी भारतीय कप्तान के सर्वाधिक रन

 

विश्व कप के एक एडिशन में किसी भारतीय कप्तान के सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम है। उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप में 465 रन बनाए थे। रोहित शर्मा इस विश्व कप में 24 रन बनाते ही गांगुली से आगे निकल जाएंगे।

 

बैक टू बैक मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान

 

टीम इंडिया अगर नीदरलैंड्स को हरा देती है तो रोहित शर्मा विश्व कप के एक टूर्नामेंट लगातार 9 मुकाबले जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे। रिकी पोंटिंग के बाद वो ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बन जाएंगे।

 

 

वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के

 

रोहित शर्मा ने 25 वनडे विश्व कप मैचों में 45 छक्के लगाए हैं। यदि वो नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 छक्का लगाते हैं, तो क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप में 49 छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button