द्वारिका के विजयादशमी समारोह में PM मोदी बोले- भव्य राम मंदिर में बनेगी अगली रामनवमी"/>

द्वारिका के विजयादशमी समारोह में PM मोदी बोले- भव्य राम मंदिर में बनेगी अगली रामनवमी

HIGHLIGHTS

  1. विजयादशमी के त्योहार की पूरे देश में धूम।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला ग्राउंड में पहुंचे।
  3. पीएम मोदी ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विजयादशमी के त्योहार की पूरे देश में धूम है। देश भर में हर जगह रावण का पुतला दहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच गए। पीएम मोदी द्वारका के सेक्टर 10 की रामलीला में 4 साल बाद शामिल हुए हैं।

दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान में चार पुतले लगाए गए हैं। रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के अलावा भी एक पुतला लगाया गया है। इस पुतले को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में लगाया है। दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रावण का पुतला दहन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे।

  • पीएम मोदी ने कहा कि मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने में बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं। भगवान श्री राम आने ही वाले हैं। राम के आने के उत्सव की शुरुआत तो विजयादशमी से ही शुरू हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button