तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, फायरब्रांड नेता राजा सिंह को भी मिला टिकट"/>

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, फायरब्रांड नेता राजा सिंह को भी मिला टिकट

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह तेलंगाना में भी अपने सांसदों पर भरोसा जताया है।

HIGHLIGHTS

  1. तेलंगाना में भाजपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।
  2. भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 52 उम्मीदवार।
  3. भाजपा ने तीन सांसदों को टिकट दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह तेलंगाना में भी अपने सांसदों पर भरोसा जताया है। भाजपा की पहली लिस्ट में 52 उम्मीदवार हैं, जिनमें से भाजपा ने तीन सांसदों को टिकट दिया है। सांसदों में सबसे प्रमुख नाम तेलंगाना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार हैं।

 

भाजपा ने गोशामहल के अपने फायर ब्रांड विधायक टी राजा सिंह को टिकट दिया है। भाजपा ने उनका निलंबर रद्द कर दिया है। राजा सिंह को भाजपा ने गोशामहल से ही टिकट दिया है। राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद का कथित अपमान करने का आरोप था।

 

 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button