Amit Shah Visit Dantewada: अमित शाह आज पहुंचेंगे दंतेवाड़ा, दंतेश्‍वरी मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ"/>

Amit Shah Visit Dantewada: अमित शाह आज पहुंचेंगे दंतेवाड़ा, दंतेश्‍वरी मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा का करेंगे शुभारंभ

Amit Shah Visit Dantewada: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुभारंभ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को झंडी दिखाएंगे।

दंतेवाड़ा। Amit Shah Visit Dantewada: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से शुभारंभ होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा को झंडी दिखाएंगे। शाह के दौरे में सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। दंतेश्‍वरी मंदिर में देवी दर्शन के बाद वे हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे ढाई घंटे बस्तर में रहेंगे।

शाह सुबह 11.20 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर 1.20 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बीएसएफ के हेलीकाप्टर में दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। सड़क मार्ग से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन करेंगे। दोपहर दो बजे उनका भाषण शुरू होगा। वे शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाह का छह माह के भीतर यह दूसरा बस्तर दौरा है।

भाजपा ने बस्तर को छला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा किक भाजपा ने बस्तर के साथ हमेशा छल किया है। डा. रमन के नेतृत्व वाली सरकार ने बस्तर को बर्बादी की ओर ढकेला। आदिवासी अधिकारों का हनन किया। इनके कारनामों की लंबी सूची है।

कांग्रेस ने हर वर्ग को ठगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि रमन सरकार ने आरक्षण दिया था। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का शोषण और उपेक्षा की। आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ा है तो वो भाजपा की देन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button