Jaipur Mumbai Train Firing: साथी से झगड़े के बाद RPF जवान ने चलती जयपुर-मुंबई ट्रेन में चलाई गोलियां, 4 की मौत

यह पूरा मामला आरपीएफ के दो जवानों के बीच विवाद का है। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुंबई। जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी की सूचना है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम सोमवार सुबह 5 और 5.30 के बीच है। आरपीएफ के जवान चेतन सिंह पर फायरिंग का आरोप है। मृतक में आरपीएफ का एएसआई भी शामिल है।
कहा जा रहा है कि यह पूरा मामला आरपीएफ के दो जवानों के बीच विवाद का है। दोनों के बीच पहले कहा सुनी होती है। हाथापाई के बाद दोनों एक दूसरे पर फायरिंग कर देते हैं। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। चलती ट्रेन से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ।
पूरा घटनाक्रम चलती ट्रेन में हुआ। GRP के अनुसार, फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है। ये ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर आ रही थी।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, पश्चिमी रेलवे ने बताया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button