झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास होंगे ओडिशा के राज्यपाल, इंद्र सेना रड्डी बने त्रिपुरा के गर्वनर"/>

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास होंगे ओडिशा के राज्यपाल, इंद्र सेना रड्डी बने त्रिपुरा के गर्वनर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को ओडिशा और त्रिपुरा का गर्वनर नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को राष्ट्रपति भवन ने विज्ञप्ति जारी कर दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नियुक्तियां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की हैं। रघुवर दास वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे। इंद्र सेना रेड्डी तेलंगाना से बीजेपी के सीनियर नेता हैं।

रघुवर दास के राजनीति सफर पर एक नजर

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास कभी टाटा स्टील के कर्मचारी थे। वर्ष 1995 में बीजेपी ने उन्हें जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट से टिकट दिया था। राजीनित में उनके खिलाफ कांंग्रेस नेता केपी सिंह और दीनानाथ पांडेय थे। सभी को चौंकाते हुए रघुबर ने जीत हासिल की।

साल 2000 के विधानसभा चुनाव में रघुवर ने केपी सिंह को एक बार फिर हराया। चार बार विधायक रह चुके रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था। वह 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक डिप्टी सीएम थे। रघुवर 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर थे।

कौन हैं इंद्र सेना रेड्डी?

बीजेपी नेता इंद्र सेना रेड्डी तेलंगाना के राजनीतिज्ञ हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। इंद्र पहले पार्टी की संयुक्त राज्य इकाई के अध्यक्ष थे। वह पहली बार 1983 में विधायक चुने गए थे। 1985 में हैदराबाद के मलकपेट और 1999 से फिर विधायक चुने गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button