Weather Update: चक्रवात से मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, विश्व कप के रंग में डलेगा भंग!"/>

Weather Update: चक्रवात से मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, विश्व कप के रंग में डलेगा भंग!

HIGHLIGHTS

  1. आईएमडी ने कहा अरब सागर में उठ सकता है तेज चक्रवात।
  2. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाल का क्षेत्र विकसित हो रहा है।
  3. प्रबल हुआ तो उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: मौसम विभाग ने कहा कि अरब सागर के दक्षिण पूर्व में निम्न क्षेत्र का दबाव बना हुआ है। अगले दो से तीन दिनों में ‘तेज चक्रवात’ में तब्दील हो सकता है। आईएमडी ने इसकी तीव्रता पर कहा कि यह धीरे-धीरे प्रबल हो सकता है। इसकी निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग ने कहा, ‘अरब सागर के समानांतर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है। इसके भी मजबूत होने की आशंका है।’ स्थितियां अगर चक्रवात में बदलती हैं तो 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलना संभव है।

इन शहरों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गोवा, मुंबई, पुणे और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे वर्ल्ड कप के मैच प्रभावित हो सकता है। यहां तक की कुछ मुकाबले रद्द हो सकते हैं।

समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला

मौसम विज्ञानी का मानना है कि जून में आए तूफान की गति शुरुआत में कमजोर थी, लेकिन जैसे-जैसे आगे की ओर बढ़ा वैसे ही खतरनाक हो गया। निम्न दबाव के अगले 24 अगले 24 घंटे में मजबूत हो सकता है। वहीं, 21 अक्टूबर के आसपास मध्य अरब सागर के ऊपर बदलने की संभावना है। फिलहाल यह समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला है।

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने कहा, ‘हवा के प्रभाव में आकर चक्रवात तटीय क्षेत्र की तरफ मुड़ सकता है। दूसरा निम्न दबाव का क्षेत्र यदि प्रबल हुआ तो यूपी, बिहार समेत उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा।’ मौसम विभाग ने अरब सागर में उठने वाले चक्रवात को लेकर मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें तटों पर वापस आने को कहा है। अगले पांच दिनों तक अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। केरल और तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button