Aditya L1 Update: आदित्य एल1 का सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में बदलाव, इसरो ने दिया ये अपडेट"/>

Aditya L1 Update: आदित्य एल1 का सफलतापूर्वक दूसरी कक्षा में बदलाव, इसरो ने दिया ये अपडेट

HIGHLIGHTS

  1. अंतरिक्ष यान के साथ में 7 विभिन्न प्रकार के पेलोड भेजे गए हैं।
  2. इन सभी पेलोड में 4 पेलोड सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे।
  3. अन्य 3 प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे।

बेंगलुरु, Aditya L1 Mission Update। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी है कि देश के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो के मुताबिक, Aditya L1 मिशन पृथ्वी से जुड़ी दूसरी कक्षा (EBN-2) को बदलने में कामयाब रहा है और अब 10 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार लगभग 2,30 मिनट पर कक्षा में बदलाव किया जाएगा।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 2 सितंबर को देश के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 लॉन्च किया गया था। इस अंतरिक्ष यान के साथ में 7 विभिन्न प्रकार के पेलोड भेजे गए हैं। इन सभी पेलोड में 4 पेलोड सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और अन्य 3 प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे।

110 दिन में पूरा होगा सफल

आदित्य-एल1 (Aditya L1 Mission Update) उपग्रह 16 दिनों तक पृथ्वी के चक्कर काटेगा और आवश्यक गति प्राप्त करने के लिए 5 प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। आदित्य- L1 कई कक्षाओं से गुजरेगा, जिसमें 110 दिन लगेंगे। उपग्रह L1 बिंदु तक पहुंचने के लिए लगभग 15 मिलियन किलोमीटर की यात्रा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button